आर्यन खान ने शुरू की डेब्यू फिल्म की तैयारी, एक्टर बनकर नहीं, डायरेक्टर बनकर करेंगे शुरूआत, जानिए डीटेल्स
जिस तरह, शाहरूख खान की वापसी का इंतज़ार उनके फैन्स दिल थामकर कर रहे हैं उसी तरह बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है, उनके बेटे आर्यन खान के डेब्यू का। आर्यन खान यूं तो बतौर असिस्टेंट फिल्मी दुनिया में करण जौहर की फिल्म तख्त के साथ अपनी एंट्री करने जा रहे थे। लेकिन तख्त डिब्बाबंद हो गई। और आर्यन भी ढेरों कंट्रोवर्सी में फंस गए।
अब रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान परदे के सामने नहीं बल्कि परदे के पीछे काम करना चाहते हैं और उन्होंने इसकी शुरूआत भी कर दी है। सूत्रों की मानें तो आर्यन खान आजकल एक स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर चुके हैं। फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि आर्यन इसे डायरेक्ट भी करना चाहते हैं।

अपने करियर में आगे चलकर भले ही आर्यन खान एक्टिंग करते नज़र आए लेकिन फिलहाल वो अपना डेब्यू डायरेक्टर के तौर पर करना चाहते हैं और उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। दिलचस्प है कि आर्यन ने कैलिफॉर्निया की यूनिवर्सिटी से स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन की ही पढ़ाई भी की है।


Click it and Unblock the Notifications











