फिर कोर्ट जाएंगे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान? ड्रग्स केस में मिल चुकी है क्लीन चिट!

शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान तब चर्चा में आए थे जब उनको एक क्रूज पार्टी के दौरान नारकोटिक्स वालों ने गिरफ्तार किया था और वो कई दिनों तक जेल में रहे थे। हालांकि अब इस मामले में उनको जमानत मिले हुए और केस से क्लीन चिट मिले कई महीने हो चुके हैं। लेकिन इस वक्त एक खबर चर्चा में है कि आर्यन खान को एक बाद फिर से कोर्ट जाना पड़ा है।

जी हां, इस बार इसका कारण ये है कि आर्यन खान को अपना पासपोर्ट वापस चाहिए। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन खान ने अपना पासपोर्ट वापस पाने के लिए स्पेशल कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।

aryan khan, shahrukh khan, आर्यन खान, शाहरुख खान

याचिका गुरुवार, 30 जून को उनके वकीलों अमित देसाई और देसाई देसाई कैरिमजी और मुल्ला के राहुल अग्रवाल के माध्यम से दायर की गई थी। आवेदन में, आर्यन खान ने उल्लेख किया है कि एनसीबी चार्जशीट उनके पास नहीं है और इसलिए उनका पासपोर्ट वापस किया जाना चाहिए।

निर्दोश करार दिए गए

निर्दोश करार दिए गए

हालांकि कोर्ट इसको लेकर क्या फैसला लेता है ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन उनको निर्दोश करार दिए जाने के बाद शाहरुख खान के फैंस काफी खुश हुए थे।

क्रूज जहाज पर छापेमारी

क्रूज जहाज पर छापेमारी

पूरी घटना की बात करें तो अक्टूबर 2021 में मुंबई में एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद मामले में दायर चार्जशीट में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आर्यन खान का नाम नहीं लिया था।

 भारत के बाहर नहीं जा सके

भारत के बाहर नहीं जा सके

आर्यन खान अपने पासपोर्ट की वापसी की मांग कर रहे हैं। आर्यन खान इस केस के बाद से भारत के बाहर नहीं जा सके थे क्योंकि उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। अब वो फ्री होकर इसको वापस मांग रहे हैँ।

एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं

एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं

आर्यन खान इस वक्त अपने एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और काफी जल्दी वो इंडस्ट्री में धमाका करते हुए नजर आने वाले हैँ। बात करें शाहरुख खान की तो इस वक्त अपनी फिल्म पठान, जवान और डंकी को लेकर बिजी हैँ। आने वाले समय में उनकी ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X