NCB ने शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को रंगे हाथ ड्रग्स मामले पकड़ा, हिरासत में चल रही है पूछताछ
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार रात मुंबई की एक पार्टी पर छापा मारा और वहां से 10 लोगों को अवैध ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है जिनमें से एक हैं सुपरस्टार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान। आर्यन खान को इस मामले में हिरासत में ले लिया गया है और उनसे NCB पूछताछ कर रही है।
ये पार्टी मुंबई से गोवा जाने वाले एक क्रूज़ पर चल रही थी और यहां से वो सारा सामान बरामद किया गया जिसका इस्तेमाल भारत में अवैध है। आर्यन खान को कल रात ही इस पार्टी से हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है की NCB की एक टीम ने कॉरडेलिया क्रूज़ पर छापा मारा जब वो मुंबई से निकलने की तैयारी पर था। क्रूज़ के कमरे चेक किए गए और यहां से भारी मात्रा में कोकेन, हशीश और MD जैसे ड्रग्स बरामद किए गए। ये क्रूज़, गोवा जाने के लिए तैयार था। ऑफिसर समीर वानखेड़े की नेतृत्व में NCB की टीम ने ये छापा मारा जहां से आर्यन खान को रंगे हाथ पकड़ा गया।
वहीं ट्विटर पर ये खबर सामने आते ही आर्यन खान ट्रेंड हो रहे हैं और उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिन्हें उनकी हिरासत की तस्वीरें बताया जा रहा है।
#AryanKhan Detained pic.twitter.com/4jXKND3EzG
— Amish Devgan (@AMISHDEVGAN) October 3, 2021


Click it and Unblock the Notifications











