शाहरूख ने बताया अपनी सफलता का SECRET....
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान यूं ही बुलंदियों पर नहीं हैं, बल्कि यह मकाम पाने के लिए किंग खान ने जीतोड़ मेहनत की है। इन दिनों भी शहरूख काफी बिजी शेड्यूल में जी रहे हैं। शाहरूख काम में बहुत व्यस्त हैं, लेकिन उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है। जी हां, शाहरूख ने खुद कहा है कि वे 'नो पेन, नो गेन' के फॉरम्यूला पर विश्वास करते हैं।

शाहरुख ने एक ट्वीट में लिखा, 'फैन' फिल्म के सेट पर व्यस्तता भरा दिन रहा। अब मुझे टेलीविजन शो '..सबसे शाणा कौन' की शूटिंग पर वापस लौटना होगा। व्यस्ततापूर्ण दिन और रातें, लेकिन नो पेन, नो गेन..इसलिए मैं लगातार चलता रहता हूं। आपको बता दें, बॉलीवुड के कई निर्देशक भी हैं जो शाहरूख की मेहनत और समय पाबंदी को लेकर काफी तारीफ करते हैं।
पढ़ें- फिर टूटी शाहरूख की दोस्ती
इस साल शाहरूख की फिल्म फैन रिलीज होने वाली है। जिसे लेकर शाहरूख काफी उत्साहित हैं। इस वक्त शाहरुख का पूरा ध्यान मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'फैन' व आगामी धारावाहिक 'इंडिया पूछेगा..सबसे शाणा कौन?' पर है।
गौरतलब है कि, शाहरूख की फिल्म 'फैन' इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में वह एक प्रशंसक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, ईद पर ही सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान भी आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











