Shahrukh Khan: किंग खान का गौरी के साथ वायरल हुआ रोमाटिंक वीडियो, देखा आपने

Shahrukh Khan Video: बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर एक्टर शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान का एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें दोनों का प्यार देखने को मिल रहा है। वीडियो काफी पुराना है परंतु फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं।
बैसे काम को लेकर बात करें तो पठान को लेकर इन दिनों एक्टर खबरों में बने हुए हैं, और अपने काम के साथ साथ परिवार का शाहरुख खान काफी ध्यान रखते हैं। बैसे शाहरुख अपनी पत्नी गौरी से कितना प्यार करते हैं ये तो जगजाहिर है। उनके हर स्पेशल मूवमेंट में गौरी हमेशा साथ होती हैं। दरअसल जब शाहरुख खान 2018 में दस का दम सीजन 3 में पहुंचे थे, तब का यह क्लिप हैं।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो में शाह रुख और गौरी की कुछ पुरानी वीडियोज भी दिखाई दे रही हैं। जिसमें दोनों लव वर्ड्स का एक-दूसरे के लिए प्यार अलग ही नजर आ रहा है।
इस वीडियो की शुरुआत में शाह रुख कहते नजर आ रहे हैं, "मुझे लगता है गौरी ने बहुत संभाला है यार। मैंने बहुत गलतियां की, बहुत बदतमीजियां की, बहुत घटियापन किया है। लेकिन कहीं-न-कहीं उसने चुप रहकर मुझको बहुत संभाला है।"
शाहरुख का वीडियो एक फैन अकाउंट से शेयर हुआ है। जिसे देख एक्टर के फैन उनपर दिल हार बैठे हैं। कमेंट सेक्शन में कोई शाह रुख को बेहतरीन इंसान बता रहा है। तो कोई गौरी को बेहद लकी बता रहा है।
पिछले हफ्ते, शाहरुख और गौरी चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे की बेटी अलाना पांडे की शादी में पहुंचे थे। इस फंक्शन में शाहरुख और गौरी एपी ढिल्लन के सॉन्ग 'दिल तू' पर डांस करते नजर आए थे।
गौरतलब है कि शाहरुख और गौरी सबसे शानदार कपल की लिस्ट में शमिल होते हैं। दोनों की तीन बच्चे हैं जो कि काफी फेमस हैं, और शाहरुख खान को अक्सर ही अपनी फैमिली के बारें में बात करते हुए देखा जाता हैं।


Click it and Unblock the Notifications