..................... Shahrukh Khan's Red Chillies Entertainment all set to start Bhumi Pednekar's Bhakshak Shooting! शाहरुख खान प्रोडक्शन की फिल्म 'भक्षक' में हो गई भूमि पेडनेकर की एंट्री? - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान प्रोडक्शन की फिल्म 'भक्षक' में हो गई भूमि पेडनेकर की एंट्री? जल्द ही फ्लोर पर होगी फिल्म!

सुपरस्टार शाहरुख खान बेशक इस वक्त आर्यन खान केस में बिजी हैं और उन्होने अपनी फिल्मों की शूटिंग बंद कर दी है और घर में वक्त बिता रहे हैं। लेकिन इस वक्त उनकी प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है.. जिसमें एक फिल्म को लेकर भूमिका पेडनेकर चर्चा में आ गईं हैँ। पता चला है कि भूमि पेडनेकर इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहीं हैं और इस फिल्म में वो एक पत्रकार की भूमिका निभा रहीं हैं।

खबर है कि शाहरुख खान ने ही ये बात अपने प्रोडक्शन हाउस से कही थी कि वो अपना काम चालू रखें और फिल्मों की शूटिंग जारी रखें। यही कारण है कि काफी जल्दी ये फिल्म फ्लोर पर आने वाली है। इस फिल्म का नाम भक्षक बताया जा रहा है।

shahrukh khan, bhumi pednekar, शाहरुख खान, भूमि पेडनेकर

इस फिल्म को लेकर पता चला है कि... बिहार के एक मशहूर घोटाले पर ये फिल्म आधारित है और इसी को उजागर करने का काम इस फिल्म में किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन पुलकित करेंगे,

जिन्होंने इससे पहले राजकुमार राव अभिनीत वेब सीरीज बोस: डेड ऑर अलाइव का निर्देशन किया था। उन्होंने फिल्म की पटकथा भी लिखी है और जनवरी में फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना है।

हालांकि किसी तरह का आधिकारिक ऐलान अभी होना पूरी तरह से बाकी है और भूमि पेडनेकर इसकी तैयारी कर रहीं हैँ। बता दें कि शाहरुख खान इस वक्त फिल्म पठान को लेकर खबरों में हैं लेकिन उन्होने शूट रोक दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि आर्यन की रिहाई के बाद ही वो फिल्म का काम फिर से शुरु करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X