ये है शाहरूख खान की रईस का आखिरी धमाका....गौर से देख लीजिए!
शाहरूख खान की रईस का आखिरी धमाका हो चुका है। और इस नए पोस्टर को देखकर आपको किसी की याद आने वाली है।
शाहरूख खान धमाके करने में उस्ताद हैं। हाल ही में उन्होंने एक शानदार वीडियो के साथ रईस ट्रेलर का अनाउंसमेंट किया था। और अब उन्होंने रईस का आखिरी धमाका किया है।
ये है रईस का नया पोस्टर। जहां शाहरूख खान के हर लुक को देखकर मज़ा आ रहा है, वहीं फिल्म के लिए लोगों की उत्सुकता धीरे धीरे बढ़ती जा रही है।

हालांकि इस नए पोस्टर को देखकर अमिताभ बच्चन की याद ज़रूर आ जाएगी। शाहरूख खान बिल्कुल उसी डॉन अंदाज़ में दिख रहे हैं। वैसे हाल ही में सलमान की हीरोइन के इन हॉट पोस्टर्स ने तहलका मचाया था।
रईस का ट्रेलर लॉन्च भी शानदार अंदाज़ में होने वाला है। 11 बजे फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होगा और शाहरूख खान खुद दर्शकों से बात करेंगे। वैसे भी काबिल क्लैश के कारण शाहरूख खान अपना 150 करोड़ का नुकसान कर चुके हैं। कैसे वो जानिए यहां।
हालांकि रईस के हर पोस्टर को देखकर यही लग रहा है कि शाहरूख खान अपनी सारी गलतियां माफी करवा लेंगे। फिल्म का हर लुक शानदार लग रहा है। रईस ट्रेलर की कुछ बातें तो हम आपको बता ही चुके हैं। लेकिन अब बस इस पोस्टर के ट्रेलर का इंतज़ार बढ़ गया है।
हालांकि हाल ही में कुछ आने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पहले लुक और पोस्टर ने दर्शकों को एकदम उत्साहित कर दिया है-


Click it and Unblock the Notifications