..................... Shahrukh Khan's Raees last attempt to fight Hrithik Roshan's kaabil - Hindi Filmibeat

एक बार फिर बदला शाहरूख खान रईस #Plan...ऋतिक से इतना डर?

शाहरूख खान स्टारर रईस ने अपनी आखिरी तैयारी की है। फिल्म की रिलीज़ को एक महीना बचा है लेकिन शाहरूख खान फिल्म से संतुष्ट ही नहीं हो पा रहे हैं।

शाहरूख खान का वो एड तो सबको याद होगा...डोन्ट बी संतुष्ट...थोड़ा और विश करो...थोड़ा और डिश करो। बस उसी एड को शाहरूख खान ने बहुत ही ज़्यादा सीरियसली ले लिया है। रईस 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है लेकिन फिल्म को लेकर शाहरूख खान की तैयारी खत्म नहीं हो पा रही है।

शाहरूख खान का सबसे बड़ा डर खुलकर सामने आ रहा है। ये तो सब जानते हैं कि फिल्म का म्यूज़िक फिल्म के कलेक्शन और हिट - फ्लॉप होने में बहुत बड़ा असर डालता है और रईस का साउंडट्रैक बहुत अच्छा नहीं है। कुछ दिन पहले ही शाहरूख ने प्रीतम के तीन गाने फिल्म में जुड़वाए।

shahrukh-khan-s-raees-last-attempt-fight-hrithik

अब खबर है कि शाहरूख खान ने फिल्म के लिए म्यूज़िक कंपोज़र तनिष्क और आर्को की भी धुन ले ली है। क्योंकि काबिल का म्यूज़िक राजेश रोशन ने दिया है और उनकी धुनें लोगों की ज़ुबान पर काफी तेज़ी से चढ़ती हैं। चाहे कहो ना प्यार है हो या फिर कोई मिल गया।

दरअसल, शाहरूख खान और रईस की पूरी टीम को लगता है कि फिल्म में और गाने होने चाहिए। इसलिए रईस को दो गानों से रईस बनाया गया है और उनकी मदद की है प्रीतम ने।
[फिर बदल गई ऋतिक की काबिल की रिलीज़...शाहरूख को बड़ा खतरा]

फिल्म में दो रोमांटिक गाने और जोड़े गए हैं जिनकी शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। इनमें से एक माहिरा खान पर फोकस किए है एकदम रोमांस से भरपूर होगा। अब देखना है कि शाहरूख के रईस बॉक्स ऑफिस पर इसका कोई असर पड़ता है या नहीं।

इस गाने की शूटिंग शाहरूख और माहिरा जल्द ही दुबई या मोरक्को में करेंगे। वहीं दूसरी तरफ शाहरूख ने राज ठाकरे को वादा कर दिया है कि वो आज के बाद किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगे।
[रिलीज़ से पहले ही शाहरूख की रईस के नाम अवार्ड और रिकॉर्ड!]

रईस औऱ काबिल की टक्कर ज़ोरों पर चल रही है। एक तरफ रईस में लैला ओ लैला है तो दूसरी तरफ काबिल में उर्वशी रौतेला का आईटम नंबर। जानिए इन्हें किन मशहूर आईटम नंबर से लेनी है टक्कर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X