शाहरुख की 'रईस' को सेंसर बोर्ड ने किया पास..दिया U/A सर्टिफिकेट
शाहरुख खान की फिल्म रईस को सेंसर बोर्ड ने यूए सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है।
तो चलिए शाहरुख खान की फिल्म रईस को भी सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल ही गई। फिल्म में छह वर्बल कट लगाने के बाद इसे सेंसर बोर्ड ने यूए सर्टिफिकेट से पास कर दिया है। फिल्म से जुडे़ एक सूत्र ने बताया कि इ, फिल्म में छह कट लगे हैं जोकि सिर्फ ऑडियो में ही है।

आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म रईस और ऋतिक रोशन की फिल्म की काबिल दोनों एक साथ 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। ऋतिक की काबिल को भी सेंसर बोर्ड ने चार कट के साथ यूए सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है। तो यानी दोनों एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
वहीं जब शाहरुख खान से बात की गई कि अगर उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई तो उन्हें कैसा लगेगा..इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा ''अगर मैं फेल नहीं होउंगा तो और कौन होगा., और मैं फेल होना सह सकता हूं।
इत्तेफाक में ऐसा रोल निभाएंगी सोनाक्षी सिन्हा..खुद किया खुलासा
जो मेरी पॉज़िशन तक नहीं पहुंचे और वो फेल हों तो ये उनके करियर का अंत होना होगा, लेकिन मेरे लिए ऐसा नहीं होगा लेकिन हां थोड़ा बुरा ज़रूर लगेगा, वो इसलिए नहीं कि मेरी फिल्म फ्लॉप हो गई..वो सिर्फ इसलिए क्योंकि इस फिल्म से बहुत सारे लोग जुड़े हुए हैं, जिन्हें मुझसे काफी उम्मीदें हैं।''


Click it and Unblock the Notifications