..................... इस तारीख से फिर शुरु होगी 'पठान' की शूटिंग! Shahrukh Khan's Pathan shooting will be resume from 21 June? - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी, इस तारीख से फिर शुरु होगी 'पठान' की शूटिंग!

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर जिस तरह से लगातार खबरें आ रहीं हैं, फैंस इतने उत्साहित हैं कि सोशल मीडिया पर कई बार पठान ट्रेंड भी कराते रहते हैँ। लंबे समय के बाद शाहरुख खान के फैंस किसी फिल्म को देखने के लिए तैयार हैँ। हालांकि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान पठान की शूटिंग रोक गई थी। लेकिन अब अनलॉक की घोषणा महाराष्ट्र सरकार के द्वारा की गई और शर्तों के साथ फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरु होंगी।

ऐसे में खबर सामने आ रही है कि शाहरुख खान की पठान की शूटिंग भी 21 जून से फिर शुरु होने वाली हैं। फिल्म जहां से बंद हुई थी वहीं से इसका काम शुरु होगा। इसके बाद शाहरुख खान के फैंस काफी खुश हैं।

pathan, shahrukh khan, पठान, शाहरुख खान

उनका ऐसा मानना है कि इस साल उनको फिल्म देखने को मिल जाएगी। कई फ्लॉप के बाद शाहरुख खान को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। शाहरूख खान को अपने करियर के पतन का पहला झटका लगा था फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के साथ।

फिल्म भले ही शाहरूख खान की फैन फॉलोइंग के कारण बॉक्स ऑफिस पर राज कर गई लेकिन शाहरूख के काम की और पूरी फिल्म की खिल्ली उड़ाई गई थी।

हालांकि इस फिल्म में शाहरुख खान के सामने जॉन अब्राहम हैं और वो दमदार विलेन का किरदार निभा रहे हैँ। ऐसा माना जा रहा है फिल्म पठान शाहरुख खान के करियर को फिर से पटरी पर ले आएगी। दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X