फिर से पोस्टपोन हुई शाहरूख खान की पठान, शूटिंग की जगह पर फूटा कोरोना बम, नामुमकिन है शूट

शाहरूख खान, आर्यन खान ड्रग्स केस के कारण काफी समय से ब्रेक पर चल रहे थे और उनकी दोनों फिल्म - पठान और अटली की फिल्म की शूटिंग रूकी हुई थी। हाल ही में शाहरूख खान पठान के सेट पर वापस लौटे थे और फिल्म जैसे ही ट्रैक पर वापस लौटी तो शाहरूख खान के इस कमबैक प्रोजेक्ट पर एक बार फिर से ब्रेक लगने वाला है।

पठान के साथ शाहरूख खान चार सालों बाद परदे पर वापसी करेंगे। फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल स्पेन में हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस समय स्पेन में कोरोना बम फूट चुका है जिसके बाद वहां पर फिल्म की शूटिंग होना मुश्किल लग रहा है।

shahrukh-khan-s-pathan-shoot-gets-postponed-again-due-to-corona-outbreak-in-spain

स्पेन ने हाल ही में 1 लाख से ऊपर केस एक ही दिन में रिकॉर्ड किए हैं और कई दिनों से स्पेन में एक दिन में कोरोना केस दर्ज करने का रिकॉर्ड एक लाख से ऊपर ही जा रहा है। हालांकि, स्पेन की 70 प्रतिशत से ऊपर की आबादी वैक्सीन ले चुकी है और ज़्यादातर लोग अपने बूस्टर डोज़ भी ले चुके हैं।

लेकिन जनवरी में होने वाली पठान की शूटिंग लगभग कैंसिल ही मानी जा रही है क्योंकि इतने कोरोना केस के बीच शूट करना खतरे से खाली नहीं होगा।

टाईगर 3 की शूट

टाईगर 3 की शूट

अब चूंकि, शाहरूख खान की पठान की शूट आगे बढ़ना तय है, शाहरूख खान, सलमान खान की टाईगर 3 के लिए सलमान खान के साथ अपना कैमियो शूट कर सकते हैं। इस फिल्म में शाहरूख खान अपने पठान किरदार में ही दिखेंगे। माना जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा, शाहरूख और सलमान खान के किरदारों के साथ एक स्पाई यूनिवर्स बनाना चाहते हैं।

बीच में ही रूकी है लायन

बीच में ही रूकी है लायन

इसके अलावा, शाहरूख खान, अटली की फिल्म लायन की भी शूटिंग शुरू कर सकते हैं। फिल्म के सेट से लीक हुए डॉक्यूमेंट की मानें तो पठान के बाद शाहरूख खान की इस अटली फिल्म का नाम है लायन। फिल्म में शाहरूख खान का साथ देंगी साउथ सुपरस्टार नयनतारा जो शाहरूख खान के साथ इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। नयनतारा के अलावा इस फिल्म में सपोर्टिंग भूमिकाओं में दिखाई देंगी प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा।

विशुद्ध बॉलीवुड मसाला

विशुद्ध बॉलीवुड मसाला

माना जा रहा है कि शाहरूख खान ने अटली की स्क्रिप्ट को कई बार बदलवाया लेकिन मर्सल डायरेक्टर ने हार नहीं मानी। अटली, शाहरूख खान के बंगले मन्नत के पास ही एक होटल में अपना छोटा सा ऑफिस बना चुके हैं और वहीं से सारा काम कर रहे हैें। वो चेन्नई से मुंबई बार बार आना जाना नहीं करना चाहते थे। फिल्म पूरी होने तक यही अटली का ठिकाना होगा। ये फिल्म विशुद्ध देसी मसाला है जो शाहरूख खान को वापसी करने का मौका देगा।गौरतलब है कि शाहरूख खान की आखिरी फिल्म थी ज़ीरो जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेने का एलान कर दिया था। इसका कारण था शाहरूख खान गलत दिशा में जाता करियर।

मेंटल - सनकी और फिर लायन

मेंटल - सनकी और फिर लायन

फिल्म में शाहरूख खान डबल रोल में दिखाई देंगे। पहला पुलिस ऑफिसर और दूसरा एक गर्म दिमाग आदमी। पहले इस फिल्म का नाम सनकी बताया जा रहा था। लेकिन फिलहाल तो सनकी नाम की फिल्म वरूण धवन कर रहे हैं। इसके बाद फिल्म का नाम मेंटल होने की भी खबरें उड़ी थीं लेकिन अब तय है कि फिल्म का नाम लायन है।

राजकुमार हिरानी की फिल्म

राजकुमार हिरानी की फिल्म

अटली की फिल्म के बाद शाहरूख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। ये फिल्म गैर कानूनी ढंग से विदेश जाने वाले एक भारतीय की कहानी है। फिल्म एक हल्का फुल्का सोशल ड्रामा होगी और इसमें शाहरूख खान के साथ तापसी पन्नू और फातिमा सना शेख का नाम साथ जुड़ रहा है। लेकिन अब इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर का नाम फाईनल माना जा रहा है।

पठान से होगा धमाकेदार कमबैक

पठान से होगा धमाकेदार कमबैक

पठान की रिलीज़ के लिए आदित्य चोपड़ा ने बिल्कुल अलग प्लान तैयार किया है। इस प्लान के मुताबिक, पठान और टाईगर 3 आठ हफ्तों तक केवल थिएटर में चलेंगी। आठ हफ्तों से पहले इन्हें स्ट्रीम करने का अधिकार किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास नहीं होगा। पठान से शाहरूख खान की वापसी की तैयारी हो रही है और ये यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। चूंकि ये शाहरूख खान का कमबैक होगा इसलिए इस फिल्म के लिए फूंक फूंक कर कदम रखे जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X