LEAK हुआ शाहरूख खान का पठान सीन, चलती गाड़ी पर करते दिखे धमाकेदार एक्शन

शाहरूख खान, आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म पठान के साथ अपना कमबैक करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर इतनी भारी सुरक्षा रखी गई है जिससे कि फिल्म की कोई भी जानकारी, कोई भी तस्वीर कहीं पर लीक ना हो पाए। लेकिन ऐसा नामुमकिन ही लग रहा है।

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इस समय शाहरूख खान के साथ दुबई में पठान की शूटिंग कर रहे हैं और अब फिल्म का एक ज़बरदस्त एक्शन सीन, शूटिंग के दौरान ही लीक हो गया है।

shahrukh-khan-s-pathan-scene-leaked-from-dubai-shoot-despite-high-security

हालांकि इस सीन को सोशल मीडिया से हटाने की पूरी कोशिश की जा रही है। सीन में शाहरूख खान चलती हुई गाड़ी पर फाईट करते नज़र आ रहे हैं। ये सीन सोशल मीडिया पर तेड़ी से वायरल हो रहा है। जल्दी ही जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी दुबई में शूट जॉइन करेंगे।

वहीं फैन्स, फिल्म के लिए इतना उत्साहित हैं कि आए दिन फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर दिख ही जाता है। फिल्म के बारे में ज़्यादा जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है लेकिन हां, ये ज़रूर है कि फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है।

इतना ही नहीं, इस फिल्म के साथ यशराज फिल्म्स दीवाली का बॉक्स ऑफिस अपने नाम करना चाह रहा है लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पर शाहरूख खान फैन्स उनकी झलक भर से उत्साहित हैं।

एक्शन फिल्म से कमबैक

एक्शन फिल्म से कमबैक

शाहरूख खान का नाम हाल ही में कई फिल्मों से जुड़ा लेकिन बहुत ही इत्मीनान से बिना किसी जल्दबाज़ी के अपना अगला प्रोजेक्ट चुनना चाहते थे। इसलिए पूरा समय लेने के बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान से अपना कमबैक फाईनल किया।

2014 में लगा था झटका

2014 में लगा था झटका

शाहरूख खान को अपने करियर के पतन का पहला झटका लगा था फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के साथ। फिल्म भले ही शाहरूख खान की फैन फॉलोइंग के कारण बॉक्स ऑफिस पर राज कर गई लेकिन शाहरूख के काम की और पूरी फिल्म की जमकर जगहंसाई की गई।

वापसी का होता रहा इंतज़ार

वापसी का होता रहा इंतज़ार

फैन्स को उम्मीदें तब बंधी जब उन्हें शाहरूख खान का रईस अवतार दिखाई दिया। फैन्स शाहरूख खान के इस एंग्री यंग मैन अवतार को देखने के लिए काफी बेताब थे। खासतौर से इसलिए कि फिल्म जब अनाउंस हुई तो ये सुलतान के साथ क्लैश हो रही थी। सबको लगा कि बस अब तो शाहरूख और सलमान ईद पर तबाही मचाएंगे।

ठंडा पड़ गया बॉक्स ऑफिस बस्ता

ठंडा पड़ गया बॉक्स ऑफिस बस्ता

लेकिन फैन्स की सारी उम्मीदें धरी रह गईं जब सुलतान से क्लैश बचाने के लिए रईस आगे खिसक गई। फिल्म ऐसा आगे खिसकी कि फिल्म को ढंग की रिलीज़ डेट ही नहीं मिल पाई। बढ़ते बढ़ते ये आखिरकार, ऋतिक रोशन की काबिल के साथ 2017 में रिलीज़ हुई। तब तक फैन्स का सारा उत्साह खत्म हो चुका था।

फिर से बंधी थी उम्मीदें

फिर से बंधी थी उम्मीदें

इस बीच रोहित शेट्टी ने धमाका किया दिलवाले के साथ। फैन्स शाहरूख और काजोल की झलक एक साथ देखकर ही पागल हो गए और दिलवाले का बेसब्री से इंतज़ार होने लगा। रोहित शेट्टी को फैन्स ने ढेरों दुआएं भी दीं।

एक बार फिर टूटा दिल

एक बार फिर टूटा दिल

एक बार फिर से फैन्स का दिल ही टूटा क्योंकि शाहरूख - काजोल की जोड़ी का स्टारडम रोहित शेट्टी झेल ही नहीं पाए। दिलवाले एक्शन और रोमांस के बीच कॉमेडी का रायता फैलाकर आई और बिना फैन्स का दिल जीते चली गई।

यहां भी मिला धोखा

यहां भी मिला धोखा

शाहरूख खान से उम्मीदें अभी भी खत्म नहीं हुई थीं। एक बार फिर से इम्तियाज़ अली पर सबकी निगाहें टिक गईं जो शाहरूख खान को अनुष्का शर्मा के साथ लव स्टोरी में लाने वाले थे। लेकिन जब हैरी मेट सेजल शायद शाहरूख के करियर की सबसे कच्ची फिल्म निकली।

निराशा पर निराशा

निराशा पर निराशा

शाहरूख अनुष्का की जोड़ी को एक बार फिर से परदे पर लेकर आए आनंद एल राय। अब तनु वेड्स मनु जैसे डायरेक्टर से लोगों को कम उम्मीदें क्या ही होंगी लेकिन उन्होंने भी ज़ीरो के साथ दर्शकों को निराश ही किया।

रोमांस से होना है दूर?

रोमांस से होना है दूर?

ज़ीरो में भी शाहरूख खान ने अधपकी खिचड़ी खिलाई। फिल्म क्या थी और क्यों थी लोग समझ ही नहीं पाए। इसी के बाद शाहरूख खान ने अपने करियर के बारे में कुछ सख्त नियम बनाने की सोची।

2021 की दीवाली!

2021 की दीवाली!

अब शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण के साथ, यशराज फिल्म्स की पठान से अपनी वापसी करेंगे। फिल्म में शाहरूख खान के अपोज़िट उनसे टक्कर लेंगे जॉन अब्राहम। फिल्म 2021 में रिलीज़ होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X