..................... शाहरुख खान ने फिर दिखाया पठान लुक Shahrukh khan's Pathan look goes viral while King Khan Targeting Pink ball - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान ने फिर दिखाया पठान लुक, स्नूकर खेलते हुए लिखी ये बात

सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय अपनी फिल्म को लेकर बिजी हैं जिसका नाम पठान है। आए दिन इस फिल्म से किसी ना किसी तरह की डिटेल्स सामने आती रहती हैं। शाहरुख खान काफी लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान किसी ने कहीं किया है लेकिन शाहरुख खान का पठान लुक काफी चर्चा में बना रहता है। हाल ही में एक तस्वीर उन्होने फिर साझा की है।

इस तस्वीर में शाहरुख खान पठान लुक में नजर आ रहे हैं और स्नूकर खेल रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होने कैप लगाई है और काला चश्मा पहन रखा है। इसके अलावा उन्होने जो कैप्शन लिखा है कि वो काफी शानदार है।

shahrukh khan, pathan, शाहरुख खान, पठान

उन्होने लिखा है.. "जब तक इस दुनिया में पिंक है तब तक ये बेहतर जगह बनी रहेगी।" इस पोस्ट को उन्होने इसलिए लिखा है क्योंकि शाहरुख पिंक बॉल को टार्गेट करते नजर आ रहे।

इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। जॉन अब्राहम पठान में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फरवरी में अगर दुबई टीम जाती है तो पठान के लिए जॉन पहला शेड्यूल की शूटिंग करेंगे।

फिलहाल जॉन अब्राहम अपनी आने वाली फिल्म सत्यमेव जयते 2 की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं। जो कि इसी साल ईद पर रिलीज होनी है। शाहरुख खान जीरो के बाद से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X