शाहरुख खान के पठान लुक को लॉन्च करने की ग्रैंड तैयारी? New Year पर फैंस को मिलेगा सबसे बड़ा तोहफा!
सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब वो शाहरुख खान के पठान लुक को आधिकारिक तौर पर देखेंगे और एंजॉय करेंगे। काफी समय से वो सुपरस्टार की फिल्म को लेकर इंतजार में हैं। शाहरुख खान भी इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर चुके हैं लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन इस समय जो खबर फिल्म से सामने आ रही है वो आप सभी को काफी ज्यादा चौकाने वाली है और फैंस के लिए खुशखबरी है।
ऐसी खबरें है कि शाहरुख खान की पठान का फर्स्ट लुक 1 जनवरी को काफी जोर शोर से रिलीज किया जाएगा। पता चला है कि यशराज बैनर इस लुक को नए साल के तोहफे के तौर पर सबके सामने रिलीज करने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान की पठान उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। फिल्म एक्शन तड़के के साथ सामने आएगी।


Click it and Unblock the Notifications