शाहरुख खान की पठान को लेकर आई बड़ी खबर, इतने यूरोपीय देशों में होगी बची हुई शूटिंग!
सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की धमाकेदार फिल्म पठान को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि कोरोना वायरस के कारण इस फिल्म में हर तरह की दिक्कतें आ रहीं हैं और फिल्म पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में एक खबर सामने आई है जो कि शाहरुख खान के फैंस को काफी ज्यादा खुश करने वाली है। पता चला है कि काफी जल्दी इस फिल्म की फिर से शूटिंग शुरु होने वाली है।
दरअसल शाहरुख खान की ये पूरी फिल्म अब विदेशों में शूट की जाएगी। खबर आ रही है कि ये फिल्म करीब 3 यूरोपीय देशों में फिल्माई जाने वाली है। इन देशों में फिनलैंड और रशिया भी शामिल है।

काफी जल्दी यहां पर शूट शुरु होगा। इन देशों की सरकार का कहना है कि सभी क्रू और स्टार्स वैक्सीनेट होने के बाद यहां पर शूटिंग शुरु कर सकते हैँ। इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म अरब देशों में भी शूट हुई है।


Click it and Unblock the Notifications