Tiger 3 की रिलीज डेट का ऐलान होते ही ट्रेंड हुई Pathaan, अब टूटेंगे कमाई के सारे रिकॉर्ड!

मेगास्टार सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में है और फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। जी हां, सलमान खान ने आज सुबह टाइगर 3 की रिलीज का ऐलान किया है और इसपर थोड़ा बदलाव किया गया है। फिल्म अब दिवाली 2023 में रिलीज होगी। इसके पहले ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म ईद पर आने वाली है। टाइगर 3 की रिलीज का ऐलान होते ही सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान ट्विटर पर ट्रेंड होने लगी है।
जी हां, पठान को लेकर लोग लगातार ट्वीट कर रहे हैं। बता दें कि इन दोनों का फिल्मों से काफी शानदार कनेक्शन है और दोनों की फिल्मों की कहानियां एक दूसरे से जुड़ी है। दोनों ही फिल्म यशराज प्रोडक्शन्स की हैं,
कुछ समय पहले खबर आई थी शाहरुख खान की फिल्म पठान पहले रिलीज होगी और जहां से फिल्म पठान खत्म होगी, उसके आगे की कहानी टाइगर 3 में दिखाई जाएगी।
सलमान खान फिल्म पठान में एक शानदार कैमियो करते दिखेंगे तो वहीं शाहरुख खान टाइगर 3 में नजर आएंगे। पठान को लेकर एक यूजर ने लिखा, ''पठान अब जनवरी 2023 को रिलीज होगी।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।''
सलमान खान ने टाइगर 3 का ऐलान करते हुए लिखा है, ''टाइगर की एक नई तारीख... दिवाली 2023 है! #Tiger3 को #YRF50 के साथ केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर देखें। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।'' बता दें कि सलमान खान इस फिल्म के अलावा 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications











