Burj Khalifa पर रिलीज हुआ पठान का ट्रेलर, शाहरुख खान ने फैंस के लिए किया ये..

 pathaan

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह का बड़ा धमाका होता रहता है। इस वक्त शाहरुख खान के ट्रेलर को लेकर खबर है कि वो दुनिया में सबसे ऊंची जगह पर पहुंच गया है। चौंकिए मत, हम बात कर रहे हैं दुबई के बुर्ज खलीफा की जहां पठान के ट्रेलर ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। इस दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान भी वहां नजर आ रहे थे और उन्होने ब्लैक जैकेट के साथ ब्लैक कैजुअल्स पहन रखा था।

बुर्ज खलीफा पर पठान का ट्रेलर चलते हुए देख शाहरुख खान काफी खुश हो गए और उन्होंने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया। प्रमोशनल इवेंट के दौरान, शाहरुख ने झूम जो पठान गाने से पठान हुकस्टेप भी किया और फिल्म की कुछ लाइन्स भी गुनगुनाते हुए नजर आए थे।

इसके बाद ये वीडियो सीधे दुबई से वायरल हो रहे हैं फैन क्लब्स इनको लगातार साझा करते हुए प्यार बरसा रहे हैँ। शाहरुख खान को एक महफिल में भी देखा जा रहा है जिसका वीडियो सामने आया है।

इस दौरान शाहरुख खान एक डायलॉग बोलके भी दिख रहे हैं। उन्होने कहा, "पार्टी पठान के घर पर राखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा और साथ में पटाखे भी लाएगा।"

बता दें कि ये डायलॉग फिल्म पठान का है को 25 जनवरी को बुरी दुनिया में रिलीज होने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की ये फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है और इसका पहले दिन कमाई ऐसी होगी जिसका अंदाजा अभी नहीं लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X