बांग्लादेश में इस डेट को रिलीज होगी शाहरुख खान की पठान, जहां 8 सालों पहले आई थी सलमान खान की वांटेड!

Pathaan Release In Bangladesh: शाहरुख खान के सभी बांग्लादेशी फैंस के लिए एक शानदार खबर है। बांग्लादेश में 'पठान' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को अब जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। जी हां, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद, शाहरुख-स्टारर एक्शन एंटरटेनर आखिरकार 24 फरवरी को बांग्लादेश में रिलीज होने के लिए तैयार है।
बांग्लादेश के सूचना मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि की कि फिल्म को देश में रिलीज करने के लिए हरी झंडी मिल गई है। वहीं, #AskSRK सेशल ने दौरान एक बांग्लादेश के फैन से सवाल-जवाब करते हुए शाहरुख खान ने भी कहा, "मुझे बताया गया है कि पठान वहां (बांग्लादेश) जल्द ही रिलीज होगी।"
हाल ही में 19 फिल्म-संबंधी एसोशिएशंस ने आखिरकार एक समझौता किया कि हिंदी फिल्मों को बांग्लादेश के सिनेमाघरों में रिलीज करने की अनुमति दी जाएगी। बता दें, पठान 8 सालों में बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है।
इससे पहले साल 2015 में सलमान खान की वांटेड रिलीज की गई थी। जिसके बाद वहां स्थानीय अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध देखा गया। उनका कहना था कि यह बांग्लादेशी फिल्म उद्योग को पंगु बना सकता है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व लोकप्रिय बांग्लादेशी अभिनेता शाकिब खान ने किया था।
बहरहाल, अब संघों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे बांग्लादेश में हिन्दी फिल्मों का विरोध नहीं करेंगे। सभी संबंधित निकायों के साथ बैठक के बाद, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हर साल सिर्फ 10 हिंदी फिल्में बांग्लादेशी सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं।
वहीं, पठान की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ (gross) का आंकड़ा पार कर लिया है और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications
