Shahrukh Khan की Pathaan को मिला अमिताभ बच्चन और ब्लैक पैंथर का साथ, अब होगा धमाका!

सुपरस्टार शाहरुख खान ने जन्मदिन पर जिस तरह से अपने फैंस के लिए पठान का धमाकेदार टीजर रिलीज किया है वो काफी शानदार था। इसके बाद से लगातार फैंस इस फिल्म का बस इंतजार कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ने लिए जनवरी 2023 में आने वाले हैं। पठान टीजर का यूट्यूब पर धमाका देखने के बाद अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल अब इसका आनंद फैंस बड़े पर्दे पर लेने वाले हैं।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। शाहरुख खान की फिल्म पठान के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है और अब इस फिल्म के टीजर को अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऊंचाई' और हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर' से जोड़ा गया है। इससे फैंस शाहरुख खान का पठान वाला अंदाज बड़े पर्दे पर जल्द ही देखने को मिलने वाला है।
ये दोनों ही फिल्म 11 नवंबर को रिलीज हो रही है और फिल्म शुरु होने से पहले शाहरुख खान तगड़ा धमाका करेंगे। शाहरुख खान का ऐसा अंदाज शायद ही पहले किसी फिल्म में आने देखा होगा। इस फिल्म में जॉन अब्राहम से भिड़ते नजर आने वाले हैं।
शाहरुख खान की वापसी कैसी रहेगी?
शाहरुख खान कई साल के बाद वापसी कर रहे हैं। अब उनकी वापसी कितनी अच्छी और तगड़ी होती है इसका खुलासा फिल्म रिलीज के बाद हो जाएगा। फिलहाल वो फिल्म जवान और डंकी को लेकर भी बिजी हैं। ये दोनों फिल्में भी काफी बड़े पैमाने पर बनाई जा रही हैं और डंकी को राजकुमार हिरानी निर्देशित कर रहे हैं।
पठान की दमदार स्टार कास्ट
इस फिल्म शाहरुख खान के साथ साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिकाओं में हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में मेगास्टार सलमान खान दमदार कैमियो करने वाले हैं। पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। फिल्म के टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











