Pathaan: इंतजार खत्म, भारत में इस दिन से शुरु होगी पठान की एडवांस बुकिंग, यहां जानें फिल्म की रनटाइम डिटेल्स

Pathaan Advance Booking: आखिरकार, फैंस का इंतजार खत्म हुआ। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग जहां कुछ देशों में एक महीने पहले से ही शुरु हो चुकी है, वहीं भारत में इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में फिल्म की प्री- बुकिंग 20 जनवरी से शुरु होने वाली है। जी हां, फिल्म की रिलीज से 5 दिनों पहले एडवांस बुकिंग शुरु कर दी जाएगी।
खास बात है कि पठान 25 जनवरी यानि की बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के पास कमाने के लिए पूरे 5 दिनों का लंबा वीकेंड है। वहीं, गणतंत्र दिवस की छुट्टी का फायदा भी फिल्म बटोरेगी। कुल मिलाकर, ट्रेड पंडितों की मानें तो शाहरुख की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग देने वाली है।
पठान का ट्रेलर 10 जनवरी को जारी किया गया था। जिसके बाद से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिनों ट्रेलर को दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया गया, जिससे फैंस का उत्साह दुगुना हो चुका है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने वाली है। रनटाइम की बात करें तो, पठान 2 घंटे 26 मिनट लंबी फिल्म है।
ब़ॉलीवुड हंमागा के अनुसार, यशराज फिल्म्स ने एडवांस बुकिंग को लेकर कहा, "पठान की एडवांस बुकिंग भारत में 20 जनवरी को सामान्य 2डी वर्जन के लिए हिंदी, तमिल और तेलुगु में आईमैक्स, 4डीएक्स, डी बॉक्स और आईसीई जैसे प्रीमियम फॉर्मेट के साथ शुरू होगी।"
बता दें, पठान यशराज फिल्म्स की स्पाई-यूनिवर्स का हिस्सा है। आदित्य चोपड़ा के इस यूनिवर्स में टाइगर फ्रैंचाइजी, वॉर और पठान शामिल होंगे.. लिहाजा, पठान में टाइगर यानि की सलमान खान की झलक भी दिखने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












