..................... शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन मां किशोरी बल्लाल का निधन- अभिनेता ने किया ऐसा ट्वीट Shahrukh khan's onscreen Mother Kishori balla passes away - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन मां किशोरी बल्लाल का निधन- अभिनेता ने किया ऐसा ट्वीट

शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश तो आपको याद ही होगी.. इस फिल्म में शाहरुख खान की मां का शानदार किरदार निभाने वाली अदाकारा किशोरी बल्लाल का देहांत हो गया है। फिल्म में कावेरी अम्मा' के किरदार से उन्होने धमाका कर दिया था। किशोरी बल्लाल की उम्र 82 साल थी और वो काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनके देहांत की खबर जैसे ही सामने लोग इसपर ट्वीट कर रहे हैं। लेकिन अब सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस भी इसपर ट्वीट करते हुए दुख व्यक्त किया है। शाहरुख खान ने लिखा...

"उनकी आत्मा को शांति मिले। किशोरी 'अम्मा' को बहुत मिस करूंगा। विशेष रूप से वह कैसे वह मुझे स्मोकिंग के लिए फटकार लगाती थी। अल्लाह उनकी देखभाल करें।" किशोरी बल्लाल ने ज्यादातर दक्षिण भारत फिल्मों में काम किया है।

shahrukh khan, शाहरुख खान

शाहरुख खान को लेकर मशहूर है कि वो अपनी सादगी और घुलने मिलने के लिए जाने जाते हैं। जब भी वो किसी को-स्टार के साथ काम करते हैं तो उनके साथ काफी शानदार रिश्ता भी कायम कर लेते हैं।

शाहरुख खान का ये ट्वीट इसी बात की निशानी है। शाहरुख खान ने इस पर खुलासा किया कि उनको सिगरेट पीने के कारण अम्मा से काफी डांट भी पड़ती थी। फिलहाल किशोरी अम्मा इस दुनिया से विदा हो चुकी हैं। फिलहाल आप देखिए शाहरुख खान का ये ट्वीट...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X