Pathaan से पहले रिलीज होगी शाहरुख खान की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, नाम जानकर उछल पड़ेंगे फैंस!

अभी तक फैंस शाहरुख खान की फिल्म पठान का इंतजार कर रहे थे और इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण को फिर से देखने के लिए काफी उत्सुक थे। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो आपकी खुशी को दोगुना करने के लिए काफी है। दरअसल शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान से पहले एक बड़ा धमाका करने वाले हैं। खबर है कि शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम पठान से पहले फिर से रिलीज की जाएगी।
जी हां, इस खबर के सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सिनेमाघरों में एक बार फिर से ओम शांति ओम को देखना एक लाजवाब अनुभव होने वाला है।
ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि फिल्म ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं और इसी के कारण फिल्म को 20 से अधिक शहरों में फिर से रिलीज होगी। इस लिस्ट में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, भोपाल और अहमदाबाद जैसे शहर शामिल हैं।

स्क्रीनिंग 17 नवंबर को
फिल्म की स्क्रीनिंग 17 नवंबर को होगी। दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी।

अभिनय को काफी पसंद किया गया
फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। फिल्म में शाहरुख खान के पुनर्जन्म की कहानी दिखाई गई है और ये शानदार है।

पठान
शाहरुख खान इस वक्त सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान की शूटिंग पूरी कर रहे हैं और इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फिल्म 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए आ रही है।

जवान
साउथ के मशहूर फिल्म निर्देशक अटली के साथ शाहरुख खान की जोड़ी बन गई है और कहा जा रहा है कि फिल्म काफी शानदार होगी। इस फिल्म का छोटा सा टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है।

डंकी
राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान फिल्म डंकी का हिस्सा बनने वाले हैं और ये एक कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म का ऐलान कुछ समय पहले हुआ था। राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान पहली बार काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











