मैं चाहता हूं आर्यन ज़िंदगी इंजॉय करे, ड्रग्स, स्मोकिंग, सेक्स सब करे - वायरल हुआ शाहरूख खान का पुराना वीडियो

शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस के मामले में NDPS के एक्ट 27 के तहत मुंबई की एक Rave Party से गिरफ्तार हो चुके हैं। जहां उनके केस की सुनवाई चल रही है वहीं शाहरूख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो आर्यन के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो, सिमी ग्रेेवाल के शो से वायरल हुआ है।

इस शो पर शाहरूख और गौरी एक साथ थे और सिमी ग्रेवाल शाहरूख से पूछती हैं कि क्या वो चाहते हैं कि वो अपने बेटे आर्यन को बिगाड़े। इस पर शाहरूख खान जवाब देते हैं बिगड़ना नहीं। मैं बस चाहता हूं कि वो ड्रग्स करे, स्मोकिंग करे, सेक्स करे, लड़कियां उसके पीछे भागेें। वो बस ज़िंदगी इंजॉय करे।

shahrukh-khan-s-old-video-goes-viral-saying-his-son-aryan-should-do-drugs-trolled-for-his-upbringing

अब ट्विटर पर एक यूज़र ने शाहरूख खान का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है सीरियसली शाहरूख? वहीं कई लोग, शाहरूख के संस्कारों पर सवाल उठा रहे हैं। बाकी यूज़र्स का कहना है कि बच्चे माता - पिता से ही सीखते हैं। इस शो पर शाहरूख खान स्मोकिंग करते दिखाई दिए थे।

इसलिए रखा है आर्यन नाम

इसलिए रखा है आर्यन नाम

शाहरूख खान ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया कि आर्यन खान का नाम उन्होंने आर्यन इसलिए रखा कि लड़कियां ये नाम सुनते ही उनसे इंप्रेस हो जाएं। सिमी ग्रेवाल के ही शो में शाहरूख खान ने कहा - मैं चाहता हूं कि आर्यन बैड बॉय बने। लड़कियों को डेट करे। अगर वो अच्छा बच्चा बनेगा तो मैं उसे घर से निकाल दूंगा।

15 साल की उम्र में उड़ी थी अफवाह

15 साल की उम्र में उड़ी थी अफवाह

टेड टॉक में अपने परिवार और अपने बच्चों के बारे में बात की। शाहरूख खान ने बताया कि एक बहुत ही वाहियात अफवाह थी कि अबराम आर्यन का बेटा है।शाहरूख ने बताया कि जब ये खबर उड़ी तो मेरा बेटा 15 साल का था और उसे इससे काफी फर्क पड़ा था। लेकिन मैं बस उसे समझाता था। धीरे धीरे उसने मीडिया को हैंडल करना सीख लिया पर हां वो दुखी बहुत हुआ था।

बच्चों की डेटिंग पर की थी बात

बच्चों की डेटिंग पर की थी बात

शाहरूख जब मज़ाक के मूड में रहते हैं तो भी हाज़िरजवाब रहते हैं। एक बार उनसे पूछा गया कि आर्यन किसे डेट कर रहे हैं तो शाहरूख खान ने जवाब दिया कि मेरे बच्चे मेरे दोस्त हैं। वो मेरे साथ बैठकर मज़ाक करते हैं और हम एक दूसरे की टांग खींचते हैं पर ये दिल वाला मामला वो मुझे नहीं बताते।ये सब बातें वो अपनी मां से ही करते होंगे शायद तो गौरी को ही पता होगा कि कौन किसको डेट कर रहा है। ना वो मुझे बताते हैं और ना ही मैं उनसे पूछता हूं कि उनका रोमांस कैसा चल रहा है।

हमेशा लेते रहते हैं खबर

हमेशा लेते रहते हैं खबर

शाहरूख खान के बारे में एक बार फराह खान ने बात करते हुए बताया था कि शाहरूख खान पूरे समय आर्यन की जान खाते रहते हैं। फोन पर उनसे पूछते रहते हैं कि कहां हैं, क्या कर रहे हैं। शाहरूख खान का कहना था कि वो चाहते थे कि बच्चों के साथ थोड़ी सख्ती से रहें। वो जानना चाहते हैं कि वो हर वक्त क्या कर रहे हैं।

हेडलाईन्स में रहे हैं आर्यन

हेडलाईन्स में रहे हैं आर्यन

आर्यन खान अक्सर ही विवादों में रहे हैं। शाहरूख खान के बड़े बेटे आर्यन कभी नव्या नवेली नंदा को डेट करने के लिए तो कभी किसी और कारण से विवादों में रहे। एक बार एक MMS लीक होने पर भी आर्यन हेडलाईन्स बटोर चुके हैं। इस लीक MMS में वीडियो में दिख रहा लड़का आर्यन जैसा था।

घर में नही है शर्टलेस घूमने की इजाज़त

घर में नही है शर्टलेस घूमने की इजाज़त

शाहरूख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आर्यन खान को घर में शर्टलेस घूमने की इजाज़त नहीं है। आर्यन खान, मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज़ में चल रही रेव पार्टी से ड्रग्स के सेवन के जुर्म में हिरासत में लिए गए थे। करीब 18 घंटों की पूछताछ के बाद आर्यन खान को उनके दोस्त अरबाज़ खान मर्चेंट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। NCB आर्यन को तीन दिन की कस्टडी में रखने की मांग कर रही है। आज की रात, आर्यन खान को जेल में बितानी पड़ सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X