शाहरुख खान का ऑफिस बना क्वारंटाइन जोन- गौरी खान ने शेयर किया अंदर का वीडियो- Viral
देश में लगातार चल रहे कोरोना वायरस और लॉकाडाउन को लेकर कई तरह के मामले सामने आ रहे हैं और ऐसे में लोगों की मदद के लिए एक के बाद एक सुपरस्टार्स सामने आ रहे हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो कोरोना वायरस पीडितों के लिए अपना ऑफिस दे रहे हैं और इसमें अब लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। इस समय शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने एक वीडियो पोस्ट किया है जो कि शाहरुख खान के ऑफिस के अंदर का है।
इस वीडियो के सामने आते ही ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गौरी खान ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है.. 'इस ऑफिस को नया रूप दे दिया गया है। यह क्वारंटाइन जोन है, जिसमें जरूरतमंदों को जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।
सोनू निगम के समर्थन में आए अदनान सामी- ट्रोलर्स से बोले 'उनको अकेला छोड़ दो प्लीज'


Click it and Unblock the Notifications