शाहरूख खान और ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर अटली की अगली फिल्म का नाम हुआ फाईनल, स्टारकास्ट - शूटिंग की सारी डीटेल्स

शाहरूख खान इस समय भले ही यशराज फिल्म्स की पठान की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन अटली के साथ उनकी अगली फिल्म की चर्चा अभी से शुरू हो चुकी है। और अब अटली के ऑफिस से एक कागज़ लीक हो गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें शाहरूख खान और अटली की इस फिल्म का नाम साफ साफ लिखा है।

इस लीक हुए डॉक्यूमेंट की मानें तो पठान के बाद शाहरूख खान की इस अगली फिल्म का नाम है लायन। फिल्म में शाहरूख खान का साथ देंगी साउथ सुपरस्टार नयनतारा जो शाहरूख खान के साथ इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

shahrukh-khan-s-next-with-atlee-titled-lion-read-details-here-starring-nayanthara-sanya-malhotra

नयनतारा के अलावा इस फिल्म में सपोर्टिंग भूमिकाओं में दिखाई देंगी प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा। सान्या मल्होत्रा, शाहरूख खान के प्रोडक्शन हाउस के लिए हाल ही में लव हॉस्टल नाम की एक फिल्म शूट कर चुकी हैं जिसके बाद अटली की फिल्म के लिए उनका नाम सुझाया गया।

10 दिन का शूटिंग शेड्यूल

10 दिन का शूटिंग शेड्यूल

शाहरूख खान और नयनतारा, फिल्म के लिए 10 दिन का एक शेड्यूल पूरा कर चुके हैं जिसकी शूटिंग पुणे में हुई है। इसके बाद अब फिल्म की शूट मुंबई शिफ्ट होने जा रही है। माना जा रहा है कि अटली और शाहरूख खान की इस फिल्म की शुरूआत तब हुई जब दोनों को एक साथ एक IPL मैच में देखा गया। हालांकि, शाहरूख अटली के साथ काम करने को तैयार थे पर उनकी एक ही शर्त थी, फिल्म की स्क्रिप्ट ओरिजिनल होनी चाहिए।

मुंबई में शिफ्ट हुआ अटली का ऑफिस

मुंबई में शिफ्ट हुआ अटली का ऑफिस

माना जा रहा है कि शाहरूख खान ने अटली की स्क्रिप्ट को कई बार बदलवाया लेकिन मर्सल डायरेक्टर ने हार नहीं मानी। अटली, शाहरूख खान के बंगले मन्नत के पास ही एक होटल में अपना छोटा सा ऑफिस बना चुके हैं और वहीं से सारा काम कर रहे हैें। वो चेन्नई से मुंबई बार बार आना जाना नहीं करना चाहते थे। फिल्म पूरी होने तक यही अटली का ठिकाना होगा।

प्रियामणि के साथ काम

प्रियामणि के साथ काम

इससे पहले शाहरूख खान प्रियामणि के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने वन टू थ्री फोर में दिखाई दे चुके हैं। प्रियामणि ने हाल ही में आई अमेज़ॉन प्राईम की वेब सीरीज़ द फैमिली मैन के साथ लोगों का दिल जीता है। इस फिल्म में भी प्रियामणि सपोर्टिंग लेकिन एक अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। माना ये भी जा रहा है कि अटली की इस फिल्म के किरदार अंग्रेज़ी सीरीज़ money heist से काफी प्रेरित होने वाले हैं।

सान्या मल्होत्रा का भी दमदार साथ

सान्या मल्होत्रा का भी दमदार साथ

सान्या मल्होत्रा ने अपने छोटे से करियर में ढेरों प्रयोग किए और वो सारे प्रयोग सफल रहे। चाहे वो रितेश बत्रा की फोटोग्राफ में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनकी केमिस्ट्री रही हो या फिर विशाल भारद्वाज की पटाखा में राधिका मदन के साथ उनका झंझट भरा रिश्ता। बधाई हो जैसी फिल्म में सपोर्टिंग कास्ट में भी फिल्म को मज़बूती देना और पगलैट जैसी फिल्म में जहां सपोर्टिंग कास्ट की शानदार लिस्ट हो, वहां अपने काम से पूरी फिल्म का फोकस खुद पर से ना हटने देना।

विशुद्ध मसाला फिल्म

विशुद्ध मसाला फिल्म

इससे पहले शाहरूख खान एंग्री इमेज में नज़र आ चुके हैं लेकिन वो सारी ज़्यादातर निगेटिव भूमिकाएं थीं। ये फिल्म विशुद्ध देसी मसाला है जो शाहरूख खान को वापसी करने का मौका देगा।गौरतलब है कि शाहरूख खान की आखिरी फिल्म थी ज़ीरो जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेने का एलान कर दिया था। इसका कारण था शाहरूख खान गलत दिशा में जाता करियर।

डबल रोल की तैयारी

डबल रोल की तैयारी

फिल्म में शाहरूख खान डबल रोल में दिखाई देंगे। पहला पुलिस ऑफिसर और दूसरा एक गर्म दिमाग आदमी। पहले इस फिल्म का नाम सनकी बताया जा रहा था। लेकिन फिलहाल तो सनकी नाम की फिल्म वरूण धवन कर रहे हैं। इसके बाद फिल्म का नाम मेंटल होने की भी खबरें उड़ी थीं लेकिन अब तय है कि फिल्म का नाम लायन है।

आगे का प्लान

आगे का प्लान

अटली की फिल्म के बाद शाहरूख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। ये फिल्म गैर कानूनी ढंग से विदेश जाने वाले एक भारतीय की कहानी है। फिल्म एक हल्का फुल्का सोशल ड्रामा होगी और इसमें शाहरूख खान के साथ तापसी पन्नू और फातिमा सना शेख का नाम साथ जुड़ रहा है।

दिलचस्प है कि इससे पहले द लायन किंग के हिंदी वर्जन में शाहरूख खान मुफासा की आवाज़ बन चुके हैं वहीं उनके बेटे आर्यन खान ने सिंबा की आवाज़ डब की थी। ये डिज़्नी फिल्म शाहरूख खान और आर्यन खान की आवाज़ की वजह से बहुत चली थी। और अब शाहरूख खान वाकई में अटली की फिल्म लायन में डबल रोल में दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X