अक्षय कुमार.. सलमान.. के बाद अब शाहरूख खान.. DHAMAKA तो पक्का है!
शाहरूख खान अपने बैनर तले अगली फिल्म में काम करने वाले हैं, जो कि ऑपरेशन खुकरी पर आधारित होगी। यहां जानें फिल्म से जुड़ी बातें।
शाहरूख खान बैनर की फिल्म रेड चिलीज इंटरटेनमेंट ने अगली फिल्म की तैयारी शुरु कर दी है। यह फिल्म ऑपरेशन खुकरी पर आधारित है, जो साल 2000 में भारतीय सेना और वायु सेना द्वारा पश्चिम अफ्रिका के सिएरा लियोन के जंगल में शुरू हुआ था।
'बाहुबली 2' तूफान के सामने.. टिका रहा शाहरूख खान का एक RECORD
नई दिल्ली से वायु सेना के 120 जवान को अफ्रीका भेजा गया था ताकि वहां फंसे 223 लोगों को अपने देश वापस लाया जा सके। जिन्हें वहां के विद्रोही संगठनों ने कैद में कर रखा था।

खास बात यह है कि भारतीय सेना और वायु सेना के जज्बे को सलाम करती इस फिल्म की शूटिंग अफ्रिका में होगी। फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने अभी से ही फिल्म पर काम करना शुरु कर दिया है। इस फिल्म को लेकर टीम में काफी उत्साह है।


Click it and Unblock the Notifications