जितने 'रईस' शाहरूख, उतनी रईसी से बन रहा फिल्म का सेट!
शाहरूख खान 2015 को अपने नाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वैसे भी हैप्पी न्यू ईयर के बाद फैन्स उनसे काफी निराश दिखे थे और इसीलिए अब शाहरूख अब जी जान से जुट गए हैं फैन्स का दिल वापस जुटने में। 2015 में शाहरूख फैन और रईस में दिखाई देंगे।
जहां शाहरूख की फैन की शूटिंग लगभग पूरी हो रही है वहीं उनकी अगली फिल्म रईस के लिए एक शानदार सेट तैयार करवाया जा रहा है। फिल्म की कहानी 80 के दशक के अहमदाबाद की है और इसीलिए फिल्म का पूरा सेट मुंबई की फिल्म सिटी में तैयार किया जा रहा है।
फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जिस कारण फिल्म में ढेर सारा एक्शन है। फिल्मकार ने अहमदाबाद का सेट मुंबई में ही लगाने का फैसला किया है, ताकि शाहरुख की शूटिंग उनके घर के करीब हो। शाहरुख के साथ इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन भी एक मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
