..................... Shahrukh Khan's new film Dear Zindagi is clashing again - Hindi Filmibeat

ऋतिक पंगा सुलझा नहीं...कि शाहरूख की अगली फिल्म भी सुपरस्टार CLASH!

शाहरूख खान एक मुश्किल से निकलते नहीं है कि दूसरी मुश्किल आ जाती है। एक बार वो रईस और सुलतान का क्लैश बचाकर निकले। फिर उनकी रईस और ऋतिक रोशन की काबिल क्लैश होने लगी। और अब जहां वो ये क्लैश बचा ही रहे हैं कि उनकी अगली फिल्म डियर ज़िंदगी भी क्लैश हो रही है।
[शाहरूख - आलिया की सुपरक्यूट चिट्ठियां तो पढ़ लीजिए]

शाहरूख ने कल ही अनाउंस किया कि डियर ज़िंदगी 25 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। लेकिन 25 नवंबर को रिलीज़ हो रही है विद्या बालन की कहानी 2 जो एक तरह से उनकी कमबैक फिल्म है।

dear zindagi clash

अब दिक्कत ये है कि अगर शाहरूख - आलिया की डियर ज़िंदगी 25 को रिलीज़ होती है तो विद्या बालन के कहानी सीक्वल को भारी नुकसान सहना पड़ेगा। ऐसे में कौन सी फिल्म अपनी तारीख खिसकाएगी या फिर दोनों फिल्में क्लैश होंगी पता नहीं।

पिछले साल शाहरूख खान के समझाने के बावजूद संजय लीला भंसाली और रोहित शेट्टी नहीं माने और दिलवाले - बाजीराव मस्तानी का हाल सबने देखा।
[ViralPic: आलिया भट्ट की ये तस्वीर हो रही है वायरल]

हालांकि कहानी 2 बजट के हिसाब से बड़ी फिल्म भले ही ना हो, लेकिन विद्या बालन स्टारर कहानी, बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज़ हिट थी, वहीं वो फिल्म उस साल की बेस्ट फिल्म थी। ऐसे में सीक्वल का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। पर अब एक बार फिर, आफत तो शाहरूख खान के लिए ही हो गई!
[धुंआधार बारिश के बावजूद, आधी रात किसके घर पहुंचे शाहरूख खान]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X