पहले ही दिन बॉडीगार्ड के सामने फिसड्डी साबित हुआ रॉ वन

Ra One
भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म रॉ वन बॉडीगार्ड के पहले दिन की कमाई के सामने फिसड्डी साबित हुई। वह बॉडीगार्ड के कमाई का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। पहले दिन सलमान खान की बॉडीगार्ड ने 21 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि शाहरुख की रॉ वन ने 18 करोड़ रुपए पर ही दम तोड़ दिया।

इस फिल्म में अब तक के सबसे आधुनिक स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया है। लेकिन इसके बाद भी शाहरूख सलमान के आगे कम ही रहे। इतना ही नहीं इसे शाहरूख ने 3200 पर्दो पर एक साथ रिलीज किया था जबकि सलमान की यह फिल्म 2800 पर्दे पर ही जारी की गयी थी।

कई सिनेमा घरों में इसके दाम दीवाली के चलते काफी बढ़ भी गये थे लेकिन इसके बाद भी इस फिल्म ने आशा से कम ही कमाई की। हम आपको बता दें कि सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड ने 80 से सौ फीसदी की ओपनिंग हासिल की। वहीं किंग खान की फिल्म को ज्यादा से ज्यादा 75 फीसदी की ओपनिंग मिली।

खैर दीवाली के समय में इतना बिजनेस फिल्म की अच्छी रिपोर्ट को बताता है। क्योंकि दीवाली के दिन थियेटरों में कम ही लोग आते हैं। पहले दिन के आधार पर भले ही रॉ वन बॉडीगार्ड का रिकॉर्ड न तोड़ा पाया हो, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में ही सारा मामला साफ हो जाएगा। देखते हैं कि ये पिल्म सलमान के 100 के आकड़े को पार कर पाती है या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X