..................... Shahrukh Khan's most awaited film Pathan shoot to wrap by month October | शाहरुख खान की फिल्म पठान की शूटिंग अक्टूबर में हो जाएगी पूरी! रिलीज डेट का इंतज़ार - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की एक्शन- थ्रिलर 'पठान' की शूटिंग अक्टूबर में हो जाएगी पूरी, रिलीज डेट का इंतज़ार!

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' की शूटिंग फिलहाल स्पेन में चल रही है, जहां कुछ अहम एक्शन सीन्स और एक गाना फिल्माया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्टूबर 2021 के अंत तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। जिसके बाद उम्मीद है कि फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फिल्म में शाहरुख के साथ दिखेंगे दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम।

बता दें, इस एक्शन- थ्रिलर फिल्म की शूटिंग नवंबर 2020 से शुरु की गई थी। बीच में लॉकडाउन की वजह से काफी परेशानियां आईं, लेकिन अब 11 महीनों के शेड्यूल के बाद फिल्म पूरी होने वाली है।

shahrukh-khan

हैरानी की बात है कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने को आई है, लेकिन रिलीज डेट तो क्या, अब तक यशराज फिल्म्स या शाहरुख खान की ओर से पठान को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। फिल्म के सेट से कई बार कलाकारों की तस्वीर लीक हुई है, जिससे फैंस को फिल्म का कुछ अंदाजा लग पाया है, लेकिन फर्स्ट लुक और टीजर का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X