खत्म होगा शाहरूख खान का ब्रेक - राजकुमार हिरानी की इस बेहद दिलचस्प फिल्म के साथ
शाहरूख खान ने जब से फिल्मों से अपने ब्रेक का एलान किया है फैन्स निराश हो गए थे। फिर हाल ही में द लायन किंग में शाहरूख खान की आवाज़ भर सुनकर फैन्स और ज़्यादा निराश हो गए। इतना ही नहीं, शाहरूख अगली फिल्म कब करेंगे ये भी किसी को पता नहीं है। हालांकि शाहरूख खान अगली फिल्म क्या करेंगे ये शायद हमको पता है।
दरअसल, काफी समय से चर्चा है कि राजकुमार हिरानी की एक कहानी, शाहरूख खान के दिल और दिमाग में अटक गई है। अब हाल ही में शाहरूख खान और राजकुमार हिरानी की एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग के बाद से शाहरूख की अगली फिल्म की चर्चा ने ज़ोर पकड़ लिया है।

दरअसल, अगर सब कुछ ठीक रहता तो शाहरूख खान ने 2003 में ही राजकुमार हिरानी के साथ मुन्नाभाई एमबीबीएस में काम कर लिया होता लेकिन शाहरूख खान को लगा कि वो उस किरदार में बिलकुल फिट नहीं बैठेंगे। बाद में मुन्नाभाई संजय दत्त को ऑफर कर दी गई जो उस वक्त फिल्म में जिमी शेरगिल का रोल कर रहे थे।
बहरहाल, शाहरूख खान ने ब्रेक लिया है ये तय करने के लिए उनकी अगली फिल्म कौन सी हो। वो फिल्में देखेंगे, कहानियां पढ़ेंगे, काफी सोचेंगे और उसके बाद ही अपने कमबैक की तैयारी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications