LEAKED: शाहरूख खान की ज़ीरो से उनका सबसे धमाकेदार लुक हो गया है वायरल लेकिन कहानी में ट्विस्ट है
Recommended Video

शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो से उनका एक बेहद धमाकेदार लुक लीक हो गया है। हालांकि इस तस्वीर को देखकर आप पहचान नहीं पाएंगे कि ये शाहरूख खान हैं। शाहरूख खान अपनी आने वाली फिल्म ज़ीरो को लेकर काफी ज़्यादा सतर्क हैं।
वो फिल्म को लेकर कोई भी गलती नहीं करना चाहते हैं। लेकिन ये तस्वीर तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। हालांकि तस्वीर ने लोगों की उत्सुकता ज़रूर बढ़ा दी है। पर अब ज़रा तस्वीर को ध्यान से देख लीजिए।

दरअसल, ये टर्मिनेटर 6 से लिंडा हैमिल्टन की तस्वीर है जो एक पैरडी अकाउंट टाइम्स हाऊ ने ट्वीट की है। तो आप भी हमारी तरह शाहरूख के और लुक का इंतज़ार करिए।
[अक्षय कुमार ने बैक 2 बैक लॉक किए तीन त्योहार - 2020 से 2022 तक!]
बात करें ज़ीरो की तो शाहरूख खान को फिल्म के हिट होने का पूरा भरोसा है। कारण है फिल्म का क्लाईमैक्स। दरअसल, माना जा रहा है कि शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो का क्लाईमैक्स, बॉलीवुड के बेहतरीन ट्विस्ट वाले क्लाईमैक्स में से एक है और पूरी कहानी पलट कर रख देगा।
इतना ही नहीं फिल्म में Sci Fi कनेक्शन है। यानि कि साइंस फिक्शन और इसलिए शाहरूख खान फिल्म को लेकर काफी आश्वस्त है। माना जा रहा है कि फिल्म के हर किरदार का कनेक्शन ऊपरी दुनिया से है।
कुछ याद आया? आमिर खान की पीके, ऋतिक रोशन की कोई मिल गया, सलमान खान की जानेमन, अक्षय कुमार की जोकर सबमें ये कनेक्शन ट्राई किया जा चुका है तो शाहरूख कैसे पीछे रहते।
वैसे पिछले एक दशक में देख लीजिए शाहरूख के बॉक्स ऑफिस का हाल -


Click it and Unblock the Notifications












