Shahrukh Khan के नन्हे फैन को नहीं पसंद आई Pathaan, किंग खान ने दे डाला ऐसा जवाब?

pathaan

शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज के बाद से ही लगातार दमदार कमाई कर रही है और लोग उसको काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म शाहरुख खान के साथ साथ इंडस्ट्री के लिए भी काफी कारगार साबित हुई है। पठान इसलिए भी खास थी क्योंकि शाहरुख खान की चार साल से अधिक समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे थे फैंस एक्साइटेड थे। फिलहाल फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

जहां हर कोई फिल्म को लेकर काफी खुश हैं और एंजॉय कर रहे हैं तो वहीं एक प्यारे से नन्हे फैन को फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई है। इस फैन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर शाहरुख खान ने खुद रिएक्ट किया है।

इस नन्हे से फैन से पूछा जा रहा है, आपने कौन सी फिल्म देखी है? तो इस बच्ची ने जवाब दिया.. पठान। फिर एक शख्स पूछता है क्या आपको फिल्म पसंद आई? तो बच्चा का जवाब आता है.. नहीं।

 शाहरुख खान ने लिखा

शाहरुख खान ने लिखा

जैसे ही ये वीडियो शाहरुख खान ने देखी वो खुद को नहीं रोक पाए और इस वीडियो को साझा करते हुए एक बेहद प्यारा से जवाब दिया है। शाहरुख खान ने लिखा, "ओ ओ!! अभी और मेहनत करनी है। ड्राइंग बोर्ड पर वापस। युवा दर्शकों को निराश नहीं होने दे सकते। देश के युवाओं का सवाल है। कृपया उस पर डीडीएलजे आज़माएं ....शायद वह रोमांटिक टाइप है ....बच्चे आप कभी नहीं जानते!''

 ट्वीट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं

ट्वीट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं

इसके बाद शाहरुख खान के इस ट्वीट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म काफी सराहा गया है।

उम्मीदों को पार कर लिया है

उम्मीदों को पार कर लिया है

फिल्म निर्माताओं ने व्यक्त किया है कि फिल्म ने उनकी उम्मीदों को पार कर लिया है। इसके बाद उन्होने ज्यादा मेहनत करने की बात कही है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान जवान और डंकी को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी इन फिल्मों से भी डिटेल्स सामने आने वाली हैं।

Read more about: shahrukh khan pathaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X