OUCH..आर्यन और सुहाना उड़ाते हैं शाहरुख खान का मजाक..लेकिन क्यों!
शाहरुख खान अपने बच्चों से कितना प्यार करते हैं ये तो जगजाहिर है। इसमें कोई शक नहीं है कि शाहरुख खान कितने भी बड़े स्टार हो लेकिन अपने बच्चों के सामने एक आम इंसान होते हैं जिनके लिए बच्चे ही सबकुछ हैं। हाल में शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके बच्चे पीठ पीछे उनके स्टारडम का मजाक उड़ाते हैं।
[ 'टॉयलेट एक प्रेम कथा'.. 100 करोड़ होगी कमाई.. लेकिन एक गलती और....!]
जी हां शाहरुख खान ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें स्टारडम पसंद है और इसे इंज्वॉय करते हैं। शाहरुख खान अक्सर इंटरव्यू में बेबाकी के साथ जवाब देते हैं और एक बार फिर उन्होंंने ऐसा ही किया।

शाहरुख खान इन दिनों जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन में लगे हुए हैं।फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है और साथ ही शाहरुख खान के फैन्स को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख खान इसी सिलसिले में हाल में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपने बच्चों के बारे में बात की और कहा कि कैसे उनका मजाक उड़ाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











