#23Years: बिना हीरोइन के शाहरूख Vs सुपरस्टार सलमान!
शाहरूख खान की फिल्म कभी हां कभी ना ने 23 साल पूरे कर लिए हैं लेकिन हम आपको याद दिला देना चाहते हैं कि 23 साल पहले बॉलीवुड में कौन क्या कर रहा था।
शाहरूख खान की फिल्म कभी हां कभी ना ने बॉलीवुड में 23 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म 25 जनवरी 1994 को रिलीज़ हुई थी। हालांकि फिल्म को बहुत कमाना चाहिए था क्योंकि ये एक बड़ी प्यारी सी फिल्म थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
फिल्म एक लड़के सुनील की कहानी थी जो अपनी दोस्त एना से प्यार करता है जो उसके दोस्त की मंगेतर है। ये वो दौर हुआ करता था जब किसी फिल्म में शाहरूख खान को हीरोइन नहीं मिला करती थी।



Click it and Unblock the Notifications











