..................... Jawan की कहानी का प्लॉट हुआ लीक? भड़क गए Shahrukh Khan के फैंस! Shahrukh Khan's Jawan story plot leaked? Fans not happy with IMDb! - Hindi Filmibeat

Jawan की कहानी का प्लॉट हुआ लीक? भड़क गए Shahrukh Khan के फैंस!

shahrukh khan, jawan

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर काफी चर्चा है लेकिन इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो फैंस के लिए काफी दुखद है। पता चला है कि शाहरुख खान की फिल्म जवान की कहानी कैसी होगी इसको आईएमडीबी पर लीक कर दिया गया है। जैसे ही ये बात सामने आई फैंस नाराज हैं और शाहरुख खान के लिए वो दुख व्यक्त कर रहे हैं। इस कहानी की बात करें तो पता चला है.. ये फिल्म एक ऐसे आदमी की जिसको उस बात की सजा मिल रही होती है जो कि उसने की ही नही है।

इसके बाद उसकी जिंदगी में इससे क्या क्या उतार चढ़ाव आते हैं, इसके बाद ये आदमी उन सभी से कैसे निपटता है.. ये सब इस फिल्म में दिखाया गया है। हालांकि इतना पता चलने पर फिल्म को किसी तरह का नुकसान तो नहीं होगा इतना तय है लेकिन फैंस फिर भी नाराज हैं।

इस फिल्म में सुपरस्टटार शाहरुख खान के अलावा कई दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं और ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म काफी अलग होगी और शाहरुख खान को इस तरह के किरदार में पहले कभी नहीं देखा गया है।

स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर और योगी बाबू फिल्म में धमाका करते दिखेंगे। पठान के रिलीज के बाद जवान से लोगों को काफी उम्मीदें और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज होकर कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है।

इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म डंकी को लेकर भी बिजी हैं जिसको राजकुमार हिरानी बना रहे हैं। जवान की बात करें तो इसको अटली निर्देशित कर रहे हैं जो कि इस पहले भी कमाल की फिल्में दे चुके हैं।

Read more about: shahrukh khan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X