Jawan: पोस्टपोन नहीं होगी शाहरुख खान की जवान, टीजर रिलीज की प्लानिंग शुरु, जानें डिटेल्स

Shahrukh Khan's Jawan teaser: अपनी पहली घोषणा के साथ ही शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब का उत्साह है और पठान की धमाकेदार सफलता के बाद से ये उत्साह और भी चरम पर पहुंच चुका है। बीते कुछ दिनों से फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने की खबरें तेज थीं, लेकिन बता दें ये महज कोरी अफवाहें हैं।
एटली के निर्देशन में बन रही एक्शन फिल्म जवान 2 जून को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इतना ही नहीं, बल्कि मेकर्स मई के पहले हफ्ते में फिल्म का नया प्रोमो भी रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
4-5 हफ्ते का प्रमोशन
रिपोर्ट्स के अनुसार, "शाहरुख खान स्टारर जवान की टीम फिल्म का प्रमोशन शुरू करने के लिए कमर कस रही है। इसके अगले हफ्ते यानी मई के पहले हफ्ते से प्रमोशन शुरू होने की उम्मीद है। 4-5 सप्ताह फिल्म जबरदस्त प्रचार करेगी। वहीं ट्रेलर के बाद, जल्द ही गाने रिलीज होने की उम्मीद है.. ताकि कंटेंट को लेकर लोगों के बीच लगातार उत्साह बना रहे।"
नए टीजर में किरदारों की झलक
फिल्म का एक टीजर पिछले साल ही रिलीज कर दिया गया था, लेकिन वहां दर्शकों को सिर्फ फिल्म का टाइटल और जवान के दुनिया की झलक दिखाई गई थी। जबकि नए टीजर में किरदारों और प्लॉट को लेकर भी कुछ जानकारी मिलेगी।
जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा अहम किरदारों में हैं। दीपिका पादुकोण एक कैमियो में नजर आएंगी। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्शन एंटरटेनर में शाहरुख का डबल रोल है।


Click it and Unblock the Notifications