Jawan डायरेक्टर Atlee ने किया बड़ा ऐलान, घर में आने वाली हैं ढेर सारी खुशियां!

By Filmibeat Desk
atlee

भारतीय फिल्म मेकर एटली के ऐसे प्रशंसक हैं जो हमेशा उनके काम को लेकर उत्साहित रहते हैं। ऐसे में, अब अपने प्रशंसकों के उत्साह को किसी और खास वजह से बढ़ाने के लिए निर्देशक ने अपनी पत्नी कृष्णा प्रिया के साथ एक बड़ी और बेहद खास घोषणा की है, जिससे उनके प्रशंसक अपनी खुशी को संभाल नहीं पाएंगे। अपने सोशल मीडिया पर एटली की पत्नी कृष्णा प्रिया ने उनके के साथ अपनी कुछ दिल को जीत लेने वाली तस्वीरों के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की हैं।

उन्होंने उसके साथ एक नोट शेयर करते हुए लिखा है, "यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम प्रेग्नेंट हैं, आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।

विद लव, एटली एंड प्रिया" शादी के 8 साल के बाद अपनी लाइफ में आई इस खुशी को साझा हुए कपल ने एक बयान भी जारी किया। इस बयान में कहा गया है, "हम सालों से आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हैं, हम चाहेंगे कि आप हमारे आने वाले बच्चे को भी इसी तरह अपना प्यार देते रहें।

सफल निर्देशक बनने की तैयारी कर चुके हैं

सफल निर्देशक बनने की तैयारी कर चुके हैं

भारतीय सिनेमा के पावर कपल का कहना है कि वो सभी के आशीर्वाद के साथ इस दुनिया में अपने लिटिल बंडल ऑफ हैप्पीनेस को लाने के इस एक्साइटिंग एडवेंचर पर जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एटली एक भारतीय फिल्म मेकर हैं जिन्होंने साउथ इंडियन कमर्शियल सिनेमा का चेहरा बदल दिया और इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्देशक बनने की तैयारी कर चुके हैं।

सुपरस्टार शाहरुख खान नजर आएंगे

सुपरस्टार शाहरुख खान नजर आएंगे

उन्होंने बिगिल के साथ भारत के सबसे बड़े फिल्म मेकर बनने के लिए सभी बाधाओं को पार किया, जो 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म है। एटली की पहली बॉलीवुड परियोजना जो भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी, अगले साल रिलीज हो रही है, जिसमें बॉलीवुड के बादशाह और इंडियन सुपरस्टार शाहरुख खान नजर आएंगे।

कृष्णा प्रिया से शादी की

कृष्णा प्रिया से शादी की

बात दे, सालों के प्यार के बाद 2014 में एटली ने एक्ट्रेस कृष्णा प्रिया से शादी की थीं। वे एक प्रोडक्शन हाउस "ए फॉर एप्पल प्रोडक्शन" शुरू करने के इच्छुक थे और उन्होंने अपने बैनर तले दो फिल्मों का सफलतापूर्वक निर्माण किया।

शादी को 8 साल हो चुके है

शादी को 8 साल हो चुके है

अब शादी को 8 साल हो चुके है और एटली और प्रिया अपने जीवन में एक नए चैप्टर की शुरूआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में कई सारे मिक्स्ड इमोशन्स और खुशियों के साथ एटली और प्रिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X