..................... शाहरुख खान की Jawan पर लगा कहानी चोरी का आरोप Shahrukh Khan's Jawan accused of stealing story complaint filed against director Atlee! - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की Jawan पर लगा कहानी चोरी का आरोप, निर्देशक Atlee के खिलाफ शिकायत दर्ज!

jawan, atlee

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान इस वक्त चर्चा में है और इसको निर्देशक अटली बना रहे हैँ। हालांकि फिल्म के साथ एक विवाद जुड़ गया है जिसको लेकर अटली काफी मुसीबत में है। गौरतलब है कि फिल्म को लेकर विवाद हो रहा और इस फिल्म के निर्माताओं पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया गया है। ये मामला सिर्फ इसी तक नहीं सीमित रहा है बल्कि तमिल फिल्म निर्माता परिषद में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।

यह बताया गया है कि शाहरुख खान-स्टारर की कहानी विजयकांत के पेरारासु के से ली गई है और ये फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। जी हां, जवान के मेकर्स पर फिल्म की कहानी तो चोरी करके बनाने का आरोप लगा है। इस शिकायत के बाद जवान निर्देशक काफी चर्चा में हैं। हालांकि शाहरुख खान की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन आगे क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा।

किसने की शिकायत?

अटली के खिलाफ शिकायत करने वाले फिल्ममेकर का नाम मनिकम नारायणन है। उन्होने इस शिकायत के साथ आरोप लगाया है कि अटली ने पेरारासु से जवान की कहानी की नकल की है, जिसके अधिकार उनके पास हैं। नारायणन ने दक्षिण भारतीय फिल्म चैंबर को एक पत्र भी भेजा। परिषद के कार्यकारी निकाय के 9 नवंबर को शिकायत पर सुनवाई करने की उम्मीद है।

विवाद बढ़ सकता है-

गौरतलब है कि इस शिकायत के बाद भी शाहरुख खान की ये फिल्म बननी नहीं बंद हुई है और इसी को लेकर निर्माता काफी नाराज हैं। उन्होने इस फिल्म को बंद करने की मांग की है।

स्टार कास्ट-

शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, योगी बाबू और प्रियामणि सहित कई तमिल सितारों नजर आने वाले हैं और ये सभी फिल्म में हिंदी की शुरुआत करेंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा ​​और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X