Nayanthara Twin Baby Boys: शादी के चार महीने बाद मां बनीं शाहरूख खान की जवान एक्ट्रेस, जुड़वा बेटों की बधाई

Nayanthara twin baby boys

साउथ की सुपरस्टार हीरोइन नयनतारा [Nayanthara] के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। उन्होंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया। Nayanathara Twin Baby Boys की बधाई लगातार फैन्स, उनके पति को एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर दे रहे हैं। नयनतारा, इस साल जून में डायरेक्टर विग्नेश सिवान से शादी के बंधन में बंधी थीं। इस शादी की सबसे बड़ी रौनक थे खुद शाहरूख खान जिनकी फिल्म जवान के साथ नयनतारा अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं।

गौरतलब है कि नयनतारा और विग्नेश सिवान, 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। नयनतारा, विग्नेश की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। अगर काम की बात करें तो हाल ही में नयनतारा, चिरंजीवी स्टारर गॉडफादर में नज़र आ रही हैं।

नयनतारा के पति, विग्नेश सिवान ने अपनी और नयनतारा की दो तस्वीरें शेयर कीं जहां वो दोनों अपने नवजात शिशुओं के पैर को चूम रहे हैं। उन्होंने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं जिसके बाद सितारे और फैन्स इस कपल को अम्मा और अप्पा बनने की बधाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि 9 जून 2022 को शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान की हीरोइन नयनतारा, शादी के बंधन में बंधी हैं। उनकी शादी में शरीक होने शाहरूख खान चेन्नई गए थे। इस शादी से शाहरूख खान और नयनतारा की तस्वीर काफी वायरल हुई थी। नयनतारा, तमिल और तेलुगू फिल्मों की सुपरस्टार हैं जो शाहरूख खान की फिल्म जवान के साथ अपना हिंदी फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं। जवान के डायरेक्टर हैं एटली जो तमिल भाषा में ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। जवान एक विशुद्ध मसाला फिल्म है जहां शाहरूख खान डबल रोल में दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X