..................... Shahrukh Khan's Happy New Year trailer will release on 14th August - Hindi Filmibeat

14 अगस्त को देखें हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर

एक तरफ सलमान खान के फैंस किक को लेकर अभी तक उत्साह बनाए हुए हैं वहीं दूसरी ओर आमिर खान के फैंस ने पीके फिल्म के अद्भुत पोस्टर को देखने के बाद पीके फिल्म की रिलीज के इंतजार के लिए उल्टी गिनती गिननी शुरु कर दी है। अब हम खुशखबरी लेकर आए हैं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस के लिए। खबर है कि शाहरुख खान की इस साल रिलीज होने जा रही हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर 14 अगस्त को रिलीज होगा और ट्रेलर लॉंच पर शाहरुख खान सहित अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, बोमन इरानी आदि सभी कलाकार मौजूद होंगे।

सिंघम रिटर्न्स के साथ दिखेगा हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर

शाहरुख खान के फैंस बहुत ही बेसब्री से हैप्पी न्यू ईयर फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इस साल के अंत में दीवाली पर रिलीज होगी। पिछले साल शाहरुख ने अपनी फिल्म ईद के अवसर पर रिलीज की थी और दीवाली पर सभी फैंस थोड़ा निराश थे लेकिन इस बार शाहरुख दोबारा से अपने लकी फेस्टिवल यानी दीवाली पर हैप्पी न्यू ईयर के साथ लौट रहे हैं।

तीन भाषाओं में बनी है हैप्पी न्यू ईयर

खबरों के अनुसार हैप्पी न्यू ईयर के ट्रेलर को 15 अगस्त को रिलीज हो रही सिंघम रिटर्न्स के साथ अटैच किया जाएगा। खबर ये भी है कि हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर इतना गजब का बनाया गया है कि अभी से सभी को उम्मीद है हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोडे़गा। इस ट्रेलर लॉंच के अवसर को हैप्पी न्यू ईयर प्रेसेंट इंडियावाले सेलिब्रेशन कहा जा रहा है। फिल्म को तीन भाषाओं में डब किया गया है जिसमें हिंदी, तमिल और तेलुगू है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X