»   » हैप्पी न्यू ईयर के सितारों ने की कपिल के घर प्रमोशन

हैप्पी न्यू ईयर के सितारों ने की कपिल के घर प्रमोशन

बाॅलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, फराह खान, अभिषेक बच्चन सहित 'हैप्पी न्यू ईयर' की पूरी टीम काॅमेडी नाइटस विथ कपिल के सेट पर फिल्म की प्रमोशन के लिए पहुंची। कपिल के परिवार और हैप्पी न्यू ईयर की टीम ने मिलकर सेट पर जमकर मस्ती की। पिछले हफ्ते कपिल के शो पर खूबसूरत रेखा फिल्म सुपर नानी की प्रमोशन को पहुंची थीं।

काॅमेडी नाइट्स विथ कपिल के सेट पर हैप्पी न्यू ईयर की पूरी टीम ब्लैक ड्रेस में नजर आई। फिल्म अगले शुक्रवार यानि 24 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म की कास्ट प्रमोशन में जुट गई है। यहां शाहरुख के साथ सोनू सूद और बोमन ईरानी भी नजर आए। कपिल ने फिल्म की कास्ट पर अपने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए।

फिल्म के गाने 'मैं लवली हो गई यार पर' सारे सितारों ने सेट पर डांस कर दर्शकों को डांस मस्ती में डुबोया। कपिल ने शाहरुख से जमकर दूसरी फिल्मों के डायलाॅग बुलवाए तो गुत्थी और पलक भी शाहरुख के साथ छेड़छाड़ में आगे नजर आए। शो इस हफ्ते आॅन एयर होगा। कपिल को उम्मीद है कि उनके इस शो की टीआरपी काफी हाई रहेगी। तो चलिए तस्वीरों में देखते हैं कपिल के शो काॅमेडी नाइट्स विथ कपिल के सेट पर हैप्पी न्यू ईयर टीम की मस्ती की तस्वीरें......

हैप्पी न्यू ईयर की कास्ट

हैप्पी न्यू ईयर की कास्ट

काॅमेडी नाइट्स विथ कपिल के घर पहुंची फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की पूरी कास्ट।

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा

शो के होस्ट कपिल शर्मा और उनके परिवार ने टीम के साथ जमकर मस्ती की।

गुत्थी

गुत्थी

शाहरुख के साथ गुत्थी की डायलाॅग बाजी दर्शकों को काफी पसंद आई।

फैंस

फैंस

हैप्पी न्यू ईयर टीम के सितारों को चाहने वाले फैंस ने तमाम सवाल पूछें। ।

दादी

दादी

अपनी आदत के अनुसार दादी ने फिल्म के हीरो को किस किया।

बुआ

बुआ

सोनू सूद, वोमन ईरानी, विवेक, अभिषेक बच्चन में बुआ अपने लिए दूल्हा नहीं चुन पाई।

गाना

गाना

फिल्म के गाने 'मैं लवली हो गई यार' पर फिल्म की पूरी कास्ट ने डांस किया।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X