अपने फैंस से बस एक क्लिक दूर है 'हैप्पी न्यू ईयर'
फराह खान अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को हर वर्ग और विदेशों में बैठे दर्शकों तक पहुंचाना चाहती हैं। लिहाजा, अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसकों को शाहरुख खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' अब सीधे ऑनलाइन रूप से दिखाने की तैयारी कर ली गई है। आपको बता दें, अब हैप्पी न्यू ईयर आपसे सिर्फ एक क्लिक भर की दूरी पर है।

दरअसल, फिल्म डायरेक्ट-टू-फैन (डीटीएफ) मॉडल का इस्तेमाल करेगी, जिससे गैर-पारंपरिक फिल्म बाजारों में मौजूद प्रशंसक भी हैप्पी न्यू ईयर को देख पाएंगे। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उठाए गए इस कदम का इरादा फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वेंकी मैसूर ने एक बयान में कहा, 'रेड चिलीज वालों को हमेशा नए चलन शुरू करने और अपने फैंस को सरप्राइज करने में गर्व हुआ है। हम ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए पहली बार अपने प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ी मनोरंजक फिल्म सीधे लाए हैं।'
यह फिल्म दुनियाभर के प्रशंसकों के देखने के लिए 'हैप्पी न्यू ईयर' वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इस फिल्म में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह मुख्य किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











