7 साल बाद.. आने वाली थी ये थी सुपर ब्लॉकबस्टर जोड़ी.. लेकिन.....
काफी समय से अफवाह थी कि करण जौहर अपनी अगली फिल्म में शाहरूख खान और रणबीर कपूर को कास्ट करने वाले हैं। यह पूरी तरह से इंटरनेशनल फिल्म होगी। फैंस इस खबर से बेहद खुश भी हो गए थे। लेकिन बता दें, यह खबर मजह कोरी अफवाह थी।
First LOOK: अजय देवगन की अगली फिल्म.. धमाकेदार बॉयोपिक
शाहरूख खान ने खुद इस अफवाह का खुलासा करते हुए कहा कि मुझे ऐसी कोई भी फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं याद है कि मैं ऐसी किसी भी फिल्म के लिए किसी डाइरेक्टर से मिला था। यह पूरी तरह से गलत खबर है।

शाहरूख खान ने कहा, हां ऐ दिल है मुश्किल से पहले करण जौहर मेरे पास एक आइडिया लेकर आए थे.. लेकिन फिर करण को खुद वह ज्यादा पसंद नहीं आया क्योंकि उस फिल्म का बजट काफी ज्यादा हो जाता। हम्मम.. यानि की माई नेम इज खान के बाद शाहरूख- करण जौहर की जोड़ी को साथ आने में अभी समय है।


Click it and Unblock the Notifications











