दिवाली पर नहीं रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म पठान? फैंस को फिर लगा बड़ा झटका!

शाहरुख खान की शानदार फिल्म पठान को लेकर लंबे समय से चर्चा है और ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान काफी दमदार वापसी इस फिल्म से करने वाले हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी इस फिल्म का हिस्सा होने वाले हैं। जब से पठान के बारे में बात करना शुरू हो गया था, स्पाई-थ्रिलर लहरें बना रहा है और सुर्खियां बटोर रहा है, दर्शकों को इसके बारे में हर छोटी-छोटी जानकारी का लुत्फ उठाना है।

लेकिन इस वक्त एक खबर सामने आ रही है जो कि फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आने वाली है। दरअसल खबरें थीं कि फिल्म या तो ईद पर रिलीज होगी या फिर दिवाली के मौके पर सामने आएगी।

shahrukh khan, pathan, शाहरुख खान, पठान

अब खबर है ये फिल्म दिवाली पर नहीं रिलीज होगी। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म दिवाली पर या किसी त्योहार पर नहीं आ रही है क्योंकि फिल्म का काफी काम बाकी है।

4 साल बाद वापसी

4 साल बाद वापसी

ये बात तो सभी जानते हैं कि सुपरस्टार शाहरुख खान 4 साल के अंतराल के बाद सिनेमा में वापसी कर रहे हैं और उनकी फिल्म स्पाई थ्रिलर है, इसके अलावा टाइगर 3 भी आनी है तो फिल्मों में कुछ अंतराल रखा जा रहा है। दोनों ही फिल्म यशराज फिल्म्स की हैं।

रिस्क नहीं लेना चाह रहे हैं

रिस्क नहीं लेना चाह रहे हैं

शाहरुख खान इस फिल्म के लिए किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाह रहे हैं और इसको काफी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। बता दें कि दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वो भी दमदार एक्शन करेंगी।

 अब्राहम निगेटिव रोल में

अब्राहम निगेटिव रोल में

इस फिल्म के विलेन की बात करें तो जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैँ। फैंस का कहना है कि शाहरुख खान और जॉन अब्राहम की टक्कर काफी दमदार होने वाली है।

 प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं

प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं

शाहरुख खान इस फिल्म के अलावा कई और प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूट खत्म करते ही वो आगे का काम शुरु करेंगे। बता दें कि सलमान खान टाइगर 3 में इमरान हाशमी से भिड़ते नजर आएंगे जो कि काफी बेहतरीन कलाकार हैँ।

काफी लंबा गैप लिया है

काफी लंबा गैप लिया है

शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे लेकिन फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी, इसके बाद उन्होने काफी लंबा गैप लिया है और ऐसा उनके करियर में पहली बार हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X