..................... Shahrukh Khan की इस फिल्म ने पूरे किए रिलीज के 19 साल | Shahrukh Khan's film 'Kal Ho Na Ho' competes 19 years of release, Karan Johar shared unseen pictures! - Hindi Filmibeat

Shahrukh Khan की इस फिल्म ने पूरे किए रिलीज के 19 साल, अनदेखी तस्वीरें देख उछल पड़ेगे फैंस!

 kal ho na ho,

सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त अपनी कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी फिल्म रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख खान की एक फिल्म और भी चर्चा में है जो कि कुछ साल पहले रिलीज हुई थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म 'कल हो ना हो' के बारे में जिसने अपने रिलीज के 19 साल पूरे किए हैं। जी हां, करण जौहर ने शाहरुख खान की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं और इनपर फैंस अपनी रिएक्शन दे रहे हैं।

करण जौहर ने लिखा है, ''यादों का एक पूरा जीवन, एक दिल की धड़कन में! इस फिल्म ने इसके अलावा भी बहुत कुछ दिया - इसने मुझे खुशी, अटूट बंधन, कहानी कहने के लिए एक अलग लेंस और निश्चित रूप से - आखिरी फिल्म सेट दिया जिसमें मैं अपने पिता के साथ था। उसके लिए, मैं हमेशा इस फिल्म का आभारी रहूंगा! 'कल हो ना हो' के 19 साल।''

इसके बाद शाहरुख खान के फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों की बात करें तो एक तस्वीर में शाहरुख खान फिल्म के सेट पर हैं और उनको करण जौहर सीन समझाते हुए नजर आ रहे हैं।

एक तस्वीर में सैफ अली खान और प्रीति जिंटा मस्ती करते दिख रहे हैं, जबकि एक तस्वीर में शाहरुख खान ने हाथ में कैमरा पकड़ा हुआ है। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और लोगों ने भरपूर प्यार दिया था।

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान फिल्म पठान, जवान और डंकी को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी फिल्म से एक बड़ी अपडेट सामने आने वाली है। पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X