..................... Shahrukh Khan’s Film To Have Hollywood VFX Team - Hindi Filmibeat

शाहरूख खान का HOLLYWOOD धमाका.. 2017 में ना सलमान होंगे, ना आमिर!

By Neeti

शाहरूख खान और आनंद एल राय की फिल्म साल 2017 की सबसे धमाकेदार फिल्मों में से एक होने वाली है.. इसमें कोई शक नहीं। यह काफी चैलेंजिंग प्रोजेक्ट है, जिसके लिए शाहरूख ही नहीं, बल्कि उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

यह फिल्म एक बौने आदमी की कहानी है। लिहाजा, यहां काफी टेक्नोलॉजी की मदद ली जा रही है। ताजा खबरों की मानें तो आनंद एल राय इस फिल्म के लिए हॉलीवुड की VFX टीम से संपर्क कर रहे हैं।

[एक ही फिल्म से जुड़ गए शाहरूख- सलमान खान.. तगड़ा CONNECTION]

बता दें, इस टीम ने हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट की बहुचर्चित फिल्म The Curious Case of Benjamin Button में काम किया था। और Vfx के मामले में इस फिल्म की जितनी तारीफ की जाए, वह कम है।

शाहरूख खान ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, यदि आनंद को यह टीम मिल जाती है तो यह बॉलीवुड के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सूत्रों के अनुसार, फिल्म के लिए शाहरूख के लुक पर काम शुरु हो चुका है। इस फिल्म के प्री- प्रोडक्शन में काफी वक्त लगने वाला है।

उम्मीद है कि फिल्म 2016 के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। जबकि फिल्म रिलीज के लिए 2017 की क्रिसमस का वक्त लॉक किया गया है। अफवाहों की मानें तो इस फिल्म में दो एक्ट्रेस होंगी।

यहां जानें शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X