#Scoop: एक खान और दो हसीनाएं...कैट Vs दीपिका में एक In एक Out

शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म के लिए दो हीरोइनें चाहिए ये तो सबको पता है। ये भी पता ही होगा कि इस रोल के लिए कई टॉप हीरोइनों को अप्रोच किया गया लेकिन दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को फाइनल माना जा रहा था।

अब भले ही आनंद एल राय के लिए ये बहुत ही दिलचस्प कास्टिंग रही हो लेकिन शायद वो ये भूल गए कि कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के बीच एक ही चीज़ कॉमन है - रणबीर कपूर।

hot scoop katrina kaif deepika padukone

जहां दीपिका ने रणबीर के साथ अपनी पुरानी दुश्मनी मिटाते हुए एक कंफर्ट लेवेल बना लिया वहीं कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर अभी भी एक दूसरे पर छींटाकशीं कर रहे हैं।
["जब कैटरीना कैफ ने BRA पहनी ही नहीं तो मैं CUT क्या करूं"]

बहरहाल, जब कैटरीना को पता चला कि दीपिका ने फिल्म के लिए हां कर दी है, तो उनके पास दो ऑप्शन बचे - या तो फिल्म छोड़ दें या फिर दीपिका के साथ ज़बर्दस्ती की केमिस्ट्री दिखाएं। उन्होंने दूसरा ऑप्शन चुन लिया

जानिए दीपिका कैटरीना के बीच इतने सालों का ईक्वेशन -

आनंद राय की फिल्म
खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण फिल्म में आ चुकी हैं और अब कैटरीना कैफ की फिल्म से विदाई हो चुकी है। इसके पहले दोनों ही ट्यूबलाइट को लेकर भी काफी खबरों में थे।

फिल्म प्रोजेक्ट्स
फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर दोनों में हमेशा खींचातानी हुई है। अयान मुखर्जी की ये जवानी है दीवानी कैट की फिल्म थी लेकिन उनके पास आया यश चोपड़ा की जब तक है जान का ऑफर....बस उन्होंने आखिरी मिनट पर करण जौहर और रणबीर कपूर को धोखा दे दिया! और फिल्म लगी दीपिका के हाथ।

शादी कर लो कैट!
2015 में एक शो में दीपिका से पूछा गया कि अगर आप कैटरीना कैफ होंगी तो नए साल के लिए क्या वादा लेंगी। दीपिका का जवाब था कि अगर मैं कैटरीना होती तो सबसे पहले रणबीर कपूर से शादी करने की कोशिश करती!

मैं और दीपिका - सब ठीक
कैटरीना कैफ ने भी अपने और दीपिका के एक ही होटल में ठहरने की खबरों पर कहा कि हम एक ही इंडस्ट्री में काम करते हैं और हमारे बीच ना ही कोई झगड़ा और ना ही कोई जलन है।

मैंने कैट को इन्वाइट किया
2015 में पीकू की सक्सेस पार्टी के बाद दीपिका ने कहा कि मैंने रणबीर और कैटरीना को भी इन्वाइट किया लेकिन ऐसे समय में कोई पार्टी नहीं करता। मेरे करियर में भी ऐसे दिन आए हैं। (उस वक्त रणबीर की बॉम्बे वेलवेट बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।)

वो सबके साथ अच्छी लगेगी
दीपिका और रणबीर की तमाशा पेयरिंग के बारे में सुन सुनकर कैटरीना कैफ थक चुकी थीं और आखिरकार उन्होंने कहा कि दीपिका पादुकोण बेहतरीन एक्टर हैं और वो किसी के भी साथ अच्छी लगेंगी।

मैं भी रणवीर के साथ जचूंगी
लेकिन कैटरीना कैफ ने एक रिपोर्टर से ये तक कह डाला कि मुझे भी रणवीर सिंह के साथ पेयर होने दीजिए, मैं भी उनके साथ अच्छी लगूंगी। गौरतलब है कि कैटरीना ने रणवीर के साथ राम लीला और गुंडे दोनों रिजेक्ट कर दी थी।

एक्स जोड़ियां चलती हैं
कैटरीना ने रणबीर दीपिका की पेयरिंग पर कई बार कमेंट किया है। एक बार तो उन्होंने यहां तक कह डाला कि बॉलीवुड में हमेशा एक्स जोड़ियां काम कर जाती हैं। मुझे और सलमान को देख लीजिए।

मुझे कैट पर गर्व है
कान्स में कैटरीना कैफ, सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय को एक साथ देखने पर दीपिका पादुकोण ने कहा कि मुझे गर्व है कि वो तीनों वहां तक पहुंचे हैं। उम्मीद है कि एक दिन मैं भी वहां तक पहुंच पाऊं और सबको मुझ पर भी गर्व हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X