इन देशों में होगी शाहरुख खान की फिल्म डंकी की शूटिंग? तापसी पन्नू के साथ पहली बार आएंगे नजर!
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा है और इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान नजर आने वाले हैँ। फिल्म को लेकर लोगों में इसलिए और खुशी और भी ज्यादा है क्योंकि पहली बार शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी एक साथ किसी फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। इस फिल्म में किंग खान के साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर इस वक्त कई खबरें सामने आ रहीं हैं और ऐसा बताया जा रहा है,
कि शाहरुख जल्द ही फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए विदेश रवाना होंगे। बता दें कि शाहरुख ने हाल ही में डायरेक्टर एटली और नयनतारा के साथ 'जवान' की शूटिंग पूरी की है।

अब वह तापसी के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब यह जोड़ी पर्दे पर एक साथ नजर आएगी।

लंदन और यूरोप के लिए उड़ान भरेंगे
ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान जल्द ही तापसी और 'डंकी' टीम के साथ लंदन और यूरोप के लिए उड़ान भरेंगे। लंदन में कुछ दिनों की शूटिंग के बाद वह फिर से यूरोप के लिए रवाना होंगे।

शूटिंग करेंगे
दोनों पहले अगस्त तक शूटिंग करेंगे और फिर भारत लौट आएंगे। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से आगे बताया गया है कि मुंबई लौटने के बाद शाहरुख खान इसे फिर से पंजाब में शूट करेंगे।

पंजाब में गाना गाएंगे
इतना ही नहीं, सूत्र ने खुलासा किया कि- ''उत्तर भारत में शूटिंग के दौरान शाहरुख को एक शानदार अनुभव होगा। क्योंकि शाहरुख शहर के बाहरी इलाके में शूटिंग करेंगे। वह मोटरसाइकिल की सवारी करेंगे और पंजाब में गाना गाएंगे।

कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा
शाहरुख खान काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं और वो आखिरी बार फिल्म जीरो का हिस्सा बने थे और इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं।

काफी मेहनत कर रहे हैं
इस फिल्म सलमान खान ने भी कैमियो किया था लेकिन फिल्म को ये सितारे भी नजर बचा सके। फिलहाल शाहरुख खान साल 2023 में कई बड़े धमाके करने वाले हैं और इसके लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











