फैन की कहानी हुई लीक, शाहरुख का डबल रोल
शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की रिलीज डेट करीब आती जा रही है। फिल्म का प्रमोशन चरम सीमा पर है और फिल्म के रिलीज होते ही शाहरुख अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट फैन की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। फैन की कहानी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे और अब तो फिल्म का पूरा प्लॉट सामने आ गया है। खबर के अनुसार शाहरुख खान फैन में डबल रोल निभा रहे हैं।
फैन के एक किरदार में शाहरुख खान सुपरस्टार बने हैं जिसकी किस्मत उसपर काफी मेहरबान है तो वहीं दूसरे किरदार में शाहरुख इस सुपरस्टार के डुप्लीकेट के रुप में नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी इन्हीं दोनों किरदारों के इर्द गिर्द घूमती दिखेगी। ज्ञात हो कि सालों पहले डुप्लीकेट फिल्म में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाए थे और अब वो फैन में डबल रोल निभाएंगे।
फैन की कहानी सुनकर शायद लोग थोड़ा सा निराश हों क्योंकि कहानी बहुत खास भी नहीं है। लेकिन शाहरुख खान फिल्म को किस ढंग और किस रुप में शूट करेंगे व फिल्म बनने के बाद किस लेवल तक पहुंचेगी ये कह पाना बहुत ही मुश्किल है। फैन शाहरुख के करियर की बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है और इस फिल्म के लिए शाहरुख ने दिन रात मेहनत करनी भी शुरु कर दी है। फिल्हाल फिल्म का ये लीक हुआ प्लाट कितना सच और कितना झूठ है ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
